दिल्ली : कोरोना वायरस के 5 नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 35

Date:

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में विदेश यात्रा से लौटा है। COVID-19 के इन पांच पॉजिटिव केसों के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने कहा कि जो लोग अपने पड़ोस या कॉलोनियों में स्थित किराना की दुकानों से सामान खरीदते हैं  उन्हें कर्फ्यू पास की आवश्यकता नहीं है। लोगों को अपनी स्थानीय किराना की दुकानों तक जाने के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी स्थानीय किराना दुकानों से सब्जियां, दवाएं, दूध और अन्य चीजें खरीद सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जो लोग जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए हैं उन सब लोगों को हम पास देंगे, जिनके पास ID है वो ID का इस्तेमाल करें। बाकी जिनके पास ID नहीं है वो ई-पास का इस्तेमाल करें। ई-पास के लिए आप 1031 पर फोन करें। ये जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए हैं आम लोगों के लिए नहीं है।

बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में इससे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में मौत का दूसरा मामला सामने आया। वहीं, तमिलनाडु में भी एक मौत हुई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई (जिसमें 40 मरीज डिस्चार्ज और 9 मौतें) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने की 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से कोरोना वायरस की गंभीरता को समझने और घरों में रहने की अपील करते हुए मंगलवार को 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है।

कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है मोदी ने कहा कि देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। मोदी ने कहा कि लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए पीएम ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है।

सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना को हराने की अपील

उन्होंने लोगों से अपील की कि चाहे जो हो जाए। घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें। उन्होंने लोगों से कहा कि यह धैर्य और अनुशासन का समय है और जब तक देश में लॉकडाउन की स्थिति है, हमें अपना संकल्प और वचन निभाना है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के फैलने की श्रृंखला को तोड़ना है। आज के फैसले ने देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है और विशेषज्ञ भी यही कह रहे हैं कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है- सामाजिक दूरी।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना ही होगा मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सामाजिक दूरी बनाना केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है। ये सोचना सही नहीं है।

सोशल डिस्टेंसिंग सबके लिए जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक दूरी हर नागरिक के लिए है, हर परिवार के लिए है, परिवार के हर सदस्य के लिए है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की लापरवाही, कुछ लोगों की गलत सोच, आपको, आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी । मोदी ने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ,पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि बच्चे-बुजुर्ग, छोटे-बड़े, गरीब-मध्यम वर्ग-उच्च वर्ग, हर कोई परीक्षा की इस घड़ी में साथ आया। एक दिन के जनता कर्फ़्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है,जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर,एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं।

मोदी ने कहा कि आप कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं। आप ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...