Homeदेशसंगीत निर्देशक-गायक शंकर महादेवन Breathless में सुनाएँगे पूरी Hanuman Chalisa, जानें कहाँ...

संगीत निर्देशक-गायक शंकर महादेवन Breathless में सुनाएँगे पूरी Hanuman Chalisa, जानें कहाँ सुन सकेंगे आप

Music director-singer Shankar Mahadevan will narrate the entire Hanuman Chalisa in Breathless, know where you will be able to listen

Date:

जाने-माने संगीत निर्देशक और गायक शंकर महादेवन प्रयोगधर्मी संगीत के लिए मशहूर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपने संगीत से लोगों को प्रभावित किया है।

कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एक एल्बम रिलीज़ की थी। अब उसी तर्ज पर शंकर हनुमान चालीसा का गायन करते नजर आएँगे।

शंकर ने इसकी घोषणा कू ऐप के जरिए की है। उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में शंकर कह रहे हैं कि उन्हें एक अद्भुत हनुमान चालीसा गाने का अवसर मिला है। यह ब्रीदलेस स्टाइल में है, जो काफी तेज रफ्तार वाला और कठिन है।

शंकर इसके बाद हनुमान चालीसा को लेकर अपने विचार भी रखते हैं। यह अनोखी हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर स्ट्रीम की जाएगी।

शंकर महादेवन की ब्रीथलेस एल्बम 1998 में रिलीज़ हुई थी। इसमें उनके साथ जावेद अख्तर भी फीचर हुए थे। इस एल्बम का टाइटल सॉन्ग ब्रीथलेस बिना किसी पॉज़ या ब्रेक के लगातार गाया गया था। ब्रीथलेस सॉन्ग में बिना रुके गाने वाला हिस्सा करीब 3 मिनट का है।

फिल्मी संगीत की दुनिया में महादेवन ने लम्बा सफर तय किया है। एहसान और लॉय के साथ मिलकर उन्होंने कई फिल्मों में पाथ ब्रेकिंग म्यूजिक दिया है।

इनमें मिशन कश्मीर, दिल चाहता है, लक्ष्य, बंटी और बबली, डॉन, रॉक ऑन जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, हनुमान चालीसा की बात करें तो इसे कई कलाकारों और संगीतकारों ने अपने-अपने तरीके से रिकॉर्ड किया है। इनमें अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं, जिनके द्वारा गाई गई हनुमान चालीसा काफी लोकप्रिय हुई थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related