Homeदेशएमपी: चीथड़े उड़ा शव मिला, चार्जिंग में लगे मोबाइल से कॉल रिसीव...

एमपी: चीथड़े उड़ा शव मिला, चार्जिंग में लगे मोबाइल से कॉल रिसीव करने पर फटा मोबाइल; मौत

MP Ujjain News : Mutilated dead body found, mobile exploded on receiving call from mobile engaged in charging; Death

Date:

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) शहर के बड़नगर थाना क्षेत्र में बीते दिन सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव जिसके बुरी तरह चीथड़े उड़े हुए थे खेत में बने एक मकान में मिला है.

आशंका जताई जा रही है कि चार्जिंग पर लगे मोबाइल के फटने से उनकी जान चली गई. स्थानीय पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति दयाराम बारोड (60) है जो रुनिजा रोड पर उनके खेत में ही स्थित कमरे में अकेले रहते थे. पुलिस को सुचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका सिर से सीने तक का हिस्सा उड़ा मिला।

शुरुवाती समय में स्तिथि के अनुसार के अनुसार पुलिस ने आशंका जताई कि वह अपने मोबाइल से चार्जिंग लगी हालत में ही बात कर रहे होंगे, इसी दौरान मोबाइल फटने से उसकी चपेट में आ गए होंगे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाराम को सोमवार को अपने मित्र दिनेश चावड़ा के साथ गमी के कार्यक्रम में इंदौर (Indore) जाना था. दिनेश ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनके लिए भी इंदौर (Indore) का टिकट ले लिया था. जब काफी देर तक वे स्टेशन नहीं पंहुचे तो दिनेश ने उन्हें कॉल लगाया।

कॉल रिसीव करते ही मोबाइल बंद हो गया. इसके बाद मोबाइल लगातार बंद आता रहा. जिसके बाद दिनेश उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंचा, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इस बात की खबर दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और एसआई जितेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग का गर्दन से लेकर सीने तक का हिस्सा और एक हाथ पूरी तरह से उड़ा मिला.

प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला कि कोई विस्फोट हुआ है. घटनास्थल पर ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला है. बिजली पाइंट भी पूरी तरह जला हुआ था। मौके पर अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री भी नहीं मिली है।

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मोबाइल ब्लास्ट होने से ही बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा है. बुजुर्ग खेती किसानी करते थे. पत्नी की मृत्यु के बाद से ही बच्चों से नहीं बनती थी, इसलिए वे खेत पर ही बने कमरे में अकेले रहते थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...