सांसद ने राष्ट्रपति से की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, कहा- पैदा होंगे अरबपति कई, लेकिन…

Date:

जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार को अपना 85वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने रतन टाटा की लंबी आयु की कामना की। 

इस बीच वाईएसआर कांग्रेस सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। रघु रामकृष्ण राजू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र दिया है।

उन्होंने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, “इस धरती पर कई अरबपति पैदा होंगे, लेकिन जिन्होंने लोगों पर अमिट छाप छोड़ी है, वे रतन टाटा जैसे लोग हैं।” उन्होंने कहा, “रतत टाटा एक महान व्यक्ति हैं और भारत रत्न के हकदार हैं।”

उन्होंने कहा कि रतन टाटा का हमेशा देश के परोपकारी अरबपतियों की सूची में उल्लेख किया जाएगा और द्रौपदी मुर्मू को भारत रत्न से सम्मानित करने के बारे में सकारात्मक सोचने को कहा।

अक्टूबर में, रतन टाटा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध सेवा भारती द्वारा ‘सेवा रत्न’ से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उनकी निस्वार्थ समाज सेवा के लिए दिया गया। रतन टाटा के साथ, 25 अन्य गणमान्य व्यक्तियों और संगठनों को भी सम्मानित किया गया। रतन टाटा इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

Web Title: MP demands President to give Bharat Ratna to Ratan Tata, said- Many billionaires will be born, but…

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related