Homeदेशपीएम मोदी के हिसाब मांगने पर बिफरीं ममता, कहा- क्या मैं चोर...

पीएम मोदी के हिसाब मांगने पर बिफरीं ममता, कहा- क्या मैं चोर हूं, क्या मैंने पैसा खाया है?

Date:

कोलकाता। पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में बुधवार को रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ममता बनर्जी की सरकार के हिसाब को लेकर सवाल उठाए जाने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पलटवार किया है। ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना की एक रैली में पूछा कि क्या मैं चोर हूं, क्या मैंने पैसे खाए हैं? ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि भाजपा के साथ बंगाल की जनता खेल कर देगी।

दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिमा में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के एक बयान पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है और पीएम हिसाब मांग रहे हैं। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि पीएम मोदी पहले बताएं कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां है? टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा की सरकार भेल, गेल, रेल और एयरपोर्ट सब बेच दी है। बंगाल की जनता इस बार भाजपा को सबक सीखा देगी।

शाह मीडिया को धमका रहे हैं

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मीडिया को धमका रहे हैं और टीएमसी को सर्वे में कम सीटें दिखाने का दबाव बना रहे हैं। एक सर्वे में भाजपा को 175 सीटें दिखाई गई हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले 75 सीटें जीते और बाद में 175 सीटें जीतने का सपना देखे।

अल्पसंख्यक वोटरों से अपील

बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने मंच से कहा कि अल्पसंख्यक दोस्तों को मैं कहना चाहती हूं कि कांग्रेस और एक नई पार्टी ने भाजपा से डील की है, भाजपा ने वोटों का बंटवारा करने के लिए एक नए दल को पैसा दिया है। ममता ने कहा कि कांग्रेस, सीपीएम जैसी पार्टियों पर अपना वोट बर्बाद ना करें, वो भाजपा की मदद कर रहे हैं।

‘बरमूडा’ वाले बयान पर ममता का पलटवार- कोई क्या पहनता है ये उसकी मर्जी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बरमूडा पहनने की बात कही थी। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेता बोलते हैं महिलाओं को सलवार-साड़ी नहीं पहननी चाहिए, बल्कि हाफ पैंट पहनकर वोट मांगना चाहिए। ममता ने दो टूक कहा कि किसे क्या पहनना है, ये उसकी इच्छा पर निर्भर करता है। बता दें कि दिलीप घोष ने टिप्पणी की थी कि ममता बनर्जी को अपनी चोट दिखाने के लिए बरमूडा पहन प्रचार करना चाहिए।

सुंदरवन को नया जिला बनाया जाएगा

ममता बनर्जी ने कहा कि फिर से सरकार बनने पर सुंदरवन को नया जिला बनाया जाएगा। हम भाजपा की तरह दंगाबाज पार्टी नहीं है, हम विकास में विश्वास करते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि एम्फन के वक्त केंद्र ने कोई मदद नहीं की, ना ही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई मदद की। हमने तूफान के वक्त 19 लाख लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी ने सिर्फ पैसा देने का वादा किया, लेकिन पैसा मिला नहीं।

फिर मंच पर चंडी पाठ किया

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर यहां मंच पर चंडी पाठ किया और भाजपा पर निशाना साधा। इससे पहले भी ममता बनर्जी कई मंचों पर चंडी पाठ करती हुई नज़र आ चुकी हैं, जिसको लेकर भाजपा भी उनपर तंज कस चुकी है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related