Mahashivratri 2023 Special: 30 वर्षों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा अत्यधित दुर्लभ संयोग, इस दिन से इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Date:

Mahashivratri 2023 Auspicious Yoga: देवों के देव महादेव और माता पार्वती का विवाह का दिन महाशिवरात्रि के रूप में देश और दुनिया में मनाया जाता है. महाशिवरात्रि पर्व के बारे में आपको बता दें कि महाशिवरात्रि का पर हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.

भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाहोत्सव पूरे देश और दुनियाभर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है. भगवान शिव और पार्वती के मिलन को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है.

महाशिवरात्रि के दिन भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखकर पूर्ण विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करता है. उस पर भगवान भोले शंकर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं.

इस बार यानी 2023 में महाशिवरात्रि पर बेहद ही खास संयोग बन रहे है. ऐसा 30 वर्षों के बाद हो रहा है. इस बार महाशिवरात्रि पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन से कुछ राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी.

महाशिवरात्रि पर शनि-सूर्य कुंभ राशि में विराजमान

महाशिवरात्रि पर यह संयोग 30 सैलून के बाद बन रहा है. और यही वजह है कि इस बार महाशिवरात्रि बहुत ही खास रूप में होगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह संयोह महाशिवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहा है. महाशिवरात्रि यानी 18 फरवरी 2023 के दिन शनि और सूर्य दोनों कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इन दोनों की युति का शुभ असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा. वहीं, भोलेशंकर की कृपा से इन लोगों के सुखों में पंख लग जाएंगे. 

महाशिवरात्रि 2023 स्पेशल:- यह भी पढ़ें: Panchakshar Stotra: महाशिवरात्रि पर करें पंचाक्षर स्‍त्रोत का पाठ, सभी अधूरी मनोकामनाए होंगी पूर्ण!

महाशिवरात्रि 2023 उपाय 

आपके आसपास ऐसे शिवलिंग हो सकते है जहाँ काफी लम्बे समय से पूजा न उई हो तो इस दिन उस शिवलिंग की पूजा अवश्य करें. पूजा अर्चना के साथ उस शिवलिंग का दूध से अभिषेक जरूर करें. इन उपायों को करने से आपके पितृदोष, गृहदोष समेत कई तरह के दोषों और कलेशों से पूरी तरह मुक्ति मिल जाती है. इस दौरान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जाप करें.निशिता काल में शिवलिंग की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है.  महाशिवरात्रि 2023 स्पेशल:- यह भी पढ़ें: Panchakshar Stotra: महाशिवरात्रि पर करें पंचाक्षर स्‍त्रोत का पाठ, सभी अधूरी मनोकामनाए होंगी पूर्ण!

महाशिवरात्रि से इन राशी वालों के लिए शुभ असर

मेष- शनि और सूर्य की युति का मेष राशि वालों पर शुभ असर पड़ेगा. भगवान भोलेशंकर की कृपा से कारोबार करने वालों को अत्यधिक रूप से विशेष मुनाफा होगा. नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. परिवार में बरकत होगी और समृद्धि आएगी.

वृष- महाशिवरात्रि के दिन से वृष राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुवात होगी. इसी दिन से सभी की किसमत एक अलग मोड़ लेगी. धनलाभ के साथ साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी. ऐसे में इस दिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें. 

कुंभ- शनि और सूर्य की युति से बनने वाला दुर्लभ संयोग कुंभ राशि वालों को इस अपार सफलता दिखाएगा. महाशिवरात्रि से इन लोगों के हर कार्य बनने लगेंगे. धन के नए स्रोत मिलेंगे और अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंधेंगे.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...