Homeदेशमहाराष्ट्र ब्रेक द चैन अभियान : कल रात 8 बजे से पूरे...

महाराष्ट्र ब्रेक द चैन अभियान : कल रात 8 बजे से पूरे Maharashtra में धारा 144

Date:

मुंबई (महाराष्ट्र) : Maharashtra Break the Chain Campaign: Sections 144 across Maharashtra from 8pm tomorrow :- महाराष्ट्र में बुधवार रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसे ब्रेक द चैन अभियान का नाम दिया है। पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हालात काबू में करने के लिए सख्ती करनी होगी। अगर जरूरी न हो तो घर से न निकलें। हर चीज की एक क्षमता होती है। ऐसे ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी एक क्षमता है, ज्यादा भार पड़ने पर परेशानी आ सकती है।

क्या खुला और क्या बंद रहेगा?

बिना जरूरी काम के कहीं नहीं जा सकेंगे।
लोकल ट्रेनें और बसें बंद नहीं होंगी।
जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी ही इनमें याता कर पाएंगे।
एग्रीकल्चर सेवाएं देने वालों के लिए ट्रांसपोर्टेशन चालू रहेगा।

सभी बैंक खुले रहेंगे।
ई-कॉमर्स की सेवाएं भी चालू रहेंगी।
पत्रकारों को आने-जाने की छूट दी गई है।
रेस्टोरेंट और होटल में बैठकर खाया नहीं जा सकेगा।

होटल से खाना पैक करवाने की सुविधा रहेगी।
कंस्ट्रक्शन साइट से जुड़े हुए लोगों को मजदूरों के रहने की व्यवस्था करनी होगी।

गुड़ी पड़वा को लेकर नई गाइडलाइन

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को मनाए जाने वाले गुड़ी पड़वा को लेकर ये गाइडलाइंस जारी की है-
गुड़ी पड़वा का त्यौहार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच साधारण तरीके से मनाएं।
सार्वजनिक रूप से किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पांच से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठे नहीं हो सकेंगे और न ही ट्रेडमार्क बाइक रैली की इजाजत रहेगी।

रमजान को लेकर भी नियम सख्त

घर पर ही नमाज अदा करें। मस्जिदों में भीड़ न बढ़ाएं।
धार्मिक स्थल जल्द ही बंद हो जाएंगे, इसलिए वाज यानी सामूहिक नमाज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित करें।
खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ न करें और न ऐसा होन दें।
अलविदा जुमे की नमाज भी घर पर ही अदा करें, सड़कों पर भीड़ लगाने से बचें।

इस रमजान किसी भी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
रमजान पर गलियों या सड़कों पर कोई अस्थायी स्टॉल नहीं लगेगी। स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सहरी और इफ्तारी के वक्त कहीं भी भीड़ जमा न होने दें।
धर्म गुरुओं से अपील की गई है कि वे लोगों में कोरोना वायरस की गाइडलाइंस को लेकर जागरूकता फैलाएं, ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके।

महाराष्ट्र के तीन बड़े शहरों में कोरोना का हाल

मुंबई: सोमवार को 6,905 नए केस आए। राहत की बात ये रही कि मुंबई में भी ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए पॉजिटिव केसों से ज्यादा रही। सोमवार को 9,037 लोग ठीक हुए। लेकिन दिन भर में 43 लोगों की मौत हुई। मुंबई में ठीक होने वालों की दर (रिकवरी रेट) 80% है। मुंबई में कोरोना के दोगुने होने की अवधि 36 दिनों की है। 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मुंबई में कोविड बढ़ोतरी दर 1.89% रही।

पुणे: सोमवार को 4,849 नए केस सामने आए। यह संख्या रविवार के मुकाबले काफी कम है। रविवार को पुणे में 12,377 केस आए थे और 87 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतकों की संख्या भी रविवार के मुकाबले थोड़ी कम हुई। सोमवार को पुणे में 65 लोगों की मौत हुई। पुणे में फिलहाल 53,376 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 1,050 लोगों की स्थिति गंभीर है।

नागपुर: मृतकों का आंकड़ा लगातार चिंता बढ़ा रहा है। सोमवार को भी नागपुर में कोरोना से 69 लोगों की मौत हो गई। दिन भर में 5,661 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 3,247 लोग ठीक हुए। नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 84 हजार 217 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 लाख 20 हजार 560 ठीक हो चुके हैं। अब तक 5,838 लोगों की मौत हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...