Janmashtami 2022 Date: मथुरा, वृंदावन, द्वारकाधीश मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? इन 3 राशियों के लिए यह दिन होगा बहुत शुभ

Date:

Janmashtami 2022 Date: भारत सहित देश विदेश में भगवान् श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही ज्यादा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है, कृष्ण जन्माष्टमी का यह त्योहार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही मनाया जाता है.

इस वर्ष यानी 2022 में अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है, हिन्दू पंचांग के अनुसार आने वाली 18 अगस्त गुरुवार को रात्रि में 09 बजकर 21 मिनट से अष्टमी तिथि आरंभ होकर अगले दिन 19 अगस्त शुक्रवार को रात्रि 10 बजकर 59 पर खत्म होगी.

मथुरा में कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी 2022?

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे हुआ था, जिस पर कुछ लोगों का मानना है कि जन्माष्टमी तिथि 18 अगस्त को मनाई जाएगी, वहीं कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे हुआ था और 19 अगस्त को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी, इसके साथ ही 19 को सूर्योदय भी होगा, इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 को मनाई जानी चाहिए. मथुरा, वृन्दावन, द्वारिकाधीश मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी.

जन्माष्टमी 2022 का दिन इन राशियों के लिए है बेहद शुभ

वृषभ राशि / वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ होगा, किसी खास काम में आपको फायदा होगा, परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेगा, व्यापार बेहतर होगा, सामाजिक कामों में सफलता मिलेगी, नया काम मिल सकता है, घर परिवार का माहौल उत्तम होगा, शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, दोस्तों की मदद मिलेगी.

सिंह राशि : जन्माष्टमी का दिन आप के लिए खुशियों से भरा रहेगा, कार्य स्थल/ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा, अचानक धन लाभ हो सकता है या धन लाभ के लिए कोई नया स्रोत मिल सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, मेहनत का फल मिलेगा, शाम तक कोई गुड न्यूज मिलेगी.

तुला राशि : जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की कृपा से समाज में आपका मान-सम्मान बढेगा. घर, वाहन आदि खरीदने के योग बने हैं. यह समय इसके लिए बहुत शुभ भी है. आज आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा. ऑफिस में सीनियर का सहयोग रहेगा तथा आपके काम की तारीफ़ होगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...