HomeदेशIRCTC: OTP Refund Format (For Wrong Mobile) - टिकट बुक करते समय...

IRCTC: OTP Refund Format (For Wrong Mobile) – टिकट बुक करते समय डल गया हो गलत मोबाइल नंबर तो जानिए नंबर बदलने का सही तरीका, तभी मिलेगा रिफंड

IRCTC: OTP Refund Format (For Wrong Mobile) - If wrong mobile number has been entered while booking the ticket, then know the right way to change the number, only then you will get refund

Date:

IRCTC: OTP Refund Format (For Wrong Mobile): आईआरसीटीसी (IRCTC) ने रद्द (Cancelled) किए गए रेलवे टिकट (Railway Ticket) के लिए ओटीपी आधारित रिफंड (OTP REFUND SYSTEM) की शुरुआत की। यहां बताया गया है कि आप इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं, और यदि आपकी टिकट बुक करते समय गलत मोबाइल नंबर डल गया हो तो उसे कैसे बदले यह भी जानिए

IRCTC के अनुसार ‘धनवापसी प्रणाली’ पर OTP VERIFICATION का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है। इस योजना का उद्देश्य रद्दीकरण धनवापसी प्रक्रिया (IRCTC Railway ticket Cancelation) को और कारगर बनाना है ताकि एजेंटों द्वारा ग्राहक को समय पर राशि वापस की जा सके।

ओटीपी बुकिंग के समय एजेंट को उसके ग्राहक द्वारा दिए गए गए यात्री के मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा। रिफंड राशि प्राप्त करने के लिए ग्राहक को टिकट बुक करने वाले एजेंट के साथ ओटीपी साझा करना होगा।

1) यह सुनिश्चित करने के लिए कि ग्राहक अपना रिफंड समय पर प्राप्त कर सकें, उन्हें सलाह दी जाती है कि आरक्षित रेल ई-टिकट की बुकिंग के समय यात्रियों में से एक का सही मोबाइल नंबर आईआरसीटीसी-अधिकृत एजेंट को प्रदान करें।

2) ग्राहक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरक्षित रेल ई-टिकट की बुकिंग के समय एजेंट अपना मोबाइल नंबर सही ढंग से रिकॉर्ड करे।

3) याद रखें कि केवल आईआरसीटीसी अधिकृत एजेंटों को ही ग्राहक के लिए आरक्षित रेल ई-टिकट बुक करने की अनुमति है।

IRCTC: टिकट बुक करते समय डल गया हो गलत मोबाइल नंबर तो जानिए नंबर बदलने का सही तरीका

यदि आप एजेंट है और आपके ग्राहक की टिकट में मोबाइल नंबर गलत डल गया हो तो आपको एक फोर्मेट यहाँ दिया गया है.

दिए गए फोर्मेट में आपको PNR नंबर , ट्रैवलर का नाम, गलत मोबाइल नंबर और फिर सही मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

उस फोर्मेट में ट्रैवलर के सिग्नेचर और साथ में आईडी की कॉपी आपके distrebutor को ईमेल करनी होगी. कुछ ही समय में आपको रिटर्न ईमेल आयगा जिसमे लिखा होगा मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक बदल दिया गया है

IRCTC: OTP Refund Format (For Wrong Mobile) / Mobile Number Change Request Form

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related