HomeदेशInternational Family Day 2020 : कब हुई 'अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस' मनाने की...

International Family Day 2020 : कब हुई ‘अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस’ मनाने की शुरुआत और जानें इसको मनाने की वजह

Date:

International Day of the Family | International Family Day | इंटरनेशनल फैमिली डे | अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस |

International Family Day 2020: 15 मई 2020 (15 May 2020) को इंटरनेशनल फैमिली डे /International Day of the Family यानि अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Family Day) बड़ी ही धूमधाम से पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। परिवार को आज भी समाज की एक मूल ईकाई माना जाता है। हर साल मई के महीने मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को संयुक्त परिवार के महत्व और जीवन में परिवार की जरुरत को के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए आज हम आपको इंटरनेशनल फैमिली डे यानि अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Family Day) को मनाने की वजह और इतिहास के बारे में बता रहे हैं।

इंटरनेशनल फैमिली डे मनाना कब शुरू हुआ :
हर साल 15 मई (15 May) को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Family Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की वैश्विक समुदाय परिवारों को जोड़ने वाली पहल के रूप में और परिवारों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, परिवारों को प्रभावित करने वाले आर्थिक, जनसांख्यिकीय और सामाजिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देने के लिए की गई थी।

साल 1996 में सबसे पहले इंटरनेशनल फैमिली डे यानि अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Family Day) मनाया गया था। तब विश्व परिवार दिवस की थीम थी “परिवार: गरीबी और बेघरता के पहले पीड़ित” था। जबकि इस बार इंटरनेशनल फैमिली डे यानि अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस की थीम ‘परिवार और जलवायु संबंध’ रखी गई है।

वर्ष 1996 के बाद से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने एक विशेष आदर्श वाक्य पर ध्यान देने के लिए प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के जश्न के लिए एक थीम को निर्दिष्ट किया है। अधिकांश थीम बच्चों की शिक्षा, गरीबी, पारिवारिक संतुलन और सामाजिक मुद्दों को दुनिया भर के परिवारों की भलाई के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करती है।

इंटरनेशनल फैमिली डे को मनाने की वजह :
आधुनिक समाज में परिवारों का विघटन, इंटरनेशनल फैमिली डे का मनाने का प्रमुख कारण हैं यानि जीवन में संयुक्त परिवार की अहमियत बताना है। संयुक्त परिवार से जीवन में होने वाली उन्नति के साथ, एकल परिवारों और अकेलेपन के नुकसान के प्रति युवाओं को जागरूक करना भी विश्व परिवार दिवस का मूल उद्देश्य है। जिससे युवा अपनी बुरी आदतों (धूम्रपान, जुआ) को छोड़कर एक सफल जीवन की शुरुआत कर सकें।

इंटरनेशनल फैमिली डे का प्रतीक चिन्ह :
विश्व परिवार दिवस के प्रतीक चिन्ह की बात करें तो यह एक हरे रंग का एक गोल घेरा है जिसके अंदर एक घर बना हुआ है जिसमें एक दिल बना हुआ है जो समाज का केंद्र यानि परिवार को दर्शाता है यानि परिवार के बिना समाज अधूरा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related