HomeदेशINDIA CORONA UPDATE: भारत में 14वें दिन भी 40 हजार से कम...

INDIA CORONA UPDATE: भारत में 14वें दिन भी 40 हजार से कम केस मिले, 24 घंटे में 33 हजार ठीक होने से राहत, वहीँ 391 की मौत

Date:

नई दिल्ली: INDIA CORONA UPDATE: भारत में 14वें दिन भी 40 हजार से कम केस मिले, 24 घंटे में 33 हजार ठीक होने से राहत, वहीँ 391 की मौत भारत देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 98 लाख के पार हो गया है. पिछले 14 दिनों से लगातार देश में 40 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं. इन 24 घंटे में 30,254 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं. वहीं 24 घंटो में 391 लोग कोरोना से अपनी जिंदगी की जंग हार गए है. वहीँ अच्छी बात ये है कि बीते दिन 33,136 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

आपको यह भी जान लेना चाहिए की देश में एक समय रोजाना करीब 90 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे. अब यही घटकर रोजाना औसत 30 हजार के करीब पाए जा रहे है. पर अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है.

कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 98 लाख के पार

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत देश में कोरोना के कुल मामले 98 लाख 57 हजार हो गए हैं. जिसमे अब तक एक लाख 43 हजार लोगों को अपनी जिन्दगी गवानी पड़ी.वहीँ अब कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 56 हजार हो गए, और अब तक कुल 93 लाख 57 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं|

15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 12 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए अब तक कुल 15 करोड़ 37 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, उनमे से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारत देश में पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है. वहीँ 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

भारत में मृत्यु दर और रिकवरी रेट

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 16 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी है. एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का आठवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related