HomeदेशMPs के दुर्व्यवहार से आहत हरिवंश एक दिन रखेंगे उपवास, सभापति को...

MPs के दुर्व्यवहार से आहत हरिवंश एक दिन रखेंगे उपवास, सभापति को पत्र लिख बताया- तनाव के कारण सोए नहीं पूरी रात

Date:

नई दिल्ली। सदन में सांसदों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से दुखी  राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने एक दिन के उपवास का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने सदन के सभापति को तीन पन्नों का पत्र लिखा है जिसमें बताया है कि राज्यसभा में जो भी हुआ उससे वे पीड़ा और तनाव में है जिसके कारण रात भर सो भी नहीं पाए।

 दरअसल,  रविवार को सदन में कृषि विधेयक को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और उपसभापति से दुव्यर्वहार भी किया जिसके बाद सोमवार को इन्हें संसद के बचे सत्र से निलंबित कर दिया गया। इसके खिलाफ निलंबित सांसदों ने विरोध प्रकट करते हुए संसद परिसर में ही चादर बिछाकर धरना दिया  और सोमवार पूरी रात परिसर में ही रहे। बता दें कि लोकसभा में यह विधेयक ध्वनि मत से पारित हो चुका है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को स्वयं उपसभापति चाय और स्नैक्स के साथ संसद परिसर पहुंचे और धरना पर बैठे सांसदों से मुलाकात की।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related