Google का Thank You Doodle : गूगल ने ‘कोरोना वॉरियर्स’ का डूडल बनाकर ऐसे धन्यवाद

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

Thank You Coronavirus Helpers (कोरोना से लड़ाई में मददगार लोगों को धन्यवाद) Google Doodle: गूगल भी लगातार अपने डूडल के माध्यम से कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ा रहा है। गूगल रोजाना एक ऐसा ही डूडल तैयार कर रहा है।

Thank You Coronavirus Helpers (कोरोना से लड़ाई में मददगार लोगों को धन्यवाद) Google Doodle: कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए दुनियाभर के लोग कोशिश कर रहे हैं। सभी अपने अपने स्तर पर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में गूगल भी लगातार अपने डूडल के माध्यम से कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ा रहा है।

गूगल रोजाना एक ऐसा ही डूडल तैयार कर रहा है। आज भी गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है। इसी के माध्यम से वह अलग अलग तहर से अपनी सहभागिता करने वाले कोरोना वॉरियर्स को थैंक्यू बोल रहा है। आज गूगल उन टीचर्स को थैंक्यू बोल रहा है जो घर रहकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो। thank you coronavirus helpers

गूगल पिछले कई दिन से ऐसे ही डूडल तैयार कर रहा है। इससे पहले गूगल, डॉक्टर्स और डिलिवरी बॉयज समेत कई पर डूडल बनाकर उन्हें थैंक्यू बोल चुका है। गूगल की यह थीम thank you coronavirus helpers है। अगले दो हफ्तों में, गूगल डूडल स्वास्थ्य सेवा, पहले फ्रंटलाइन वर्करों जैसे स्वच्छता, खाद्य सेवा, पब्लिक ट्रांजिट, स्कूलों समेत आदि सेवाओं को चलाए रखने वाले कई आवश्यक फ्रंटलाइन श्रमिकों का सम्मान करेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *