Firing On Imran Khan: पकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Date:

Firing On Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (IMRAN KHAN) उनकी रैली में फायरिंग की घटना सामने आई है. 

इस फायरिंग में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी पाकिस्तान न्यूज एजेंसी ने दिया है। बताया जाता है कि फायरिंग में इमरान खान के अलावा चार और लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और इमरान खान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इमरान खान ने फिलहाल पाकिस्तान में ‘आजादी मोर्चा’ लॉन्च किया है. वे सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. 

जिस दिन से इमरान खान को तोशखाना मामले में दोषी ठहराया गया है। तब से उन्होंने आजादी मोर्चा शुरू किया है। इसके तहत गुरुवार को वजीराबाद में मार्च निकाला गया. इसमें खुद इमरान खान ने भी हिस्सा लिया था। 

वजीराबाद में उस वक्त फायरिंग हुई जब रैली चल रही थी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई. इमरान खान के साथ पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल भी घायल बताए जा रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related