HomeदेशFacebook यूजर क्या आपके पास आधार कार्ड है नहीं है तो जल्दी...

Facebook यूजर क्या आपके पास आधार कार्ड है नहीं है तो जल्दी बनवा लीजिये

Date:

नई दिल्लीः सरकारी काम के बाद अब गैरसरकारी उपयोग के लिए भी आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ने वाली है। अब सोशल साइट फेसबुक नया अकाउंट खोलने से पहले यूजर से आधार नंबर की मांग करेगा। इससे पहले कर्मशियल रिटेलर अमेजन ने भी अपने कस्टमर्स से आधार नंबर अपलोड करने को कहा था।

आधार को विभिन्न सरकारी सुविधाओं और पहचान पत्रों से लिंक करने को पर कानूनी लड़ाई जारी है और इसे निजता के अधिकार पर खतरा बताया जा रहा है। इन सब के बावजूद आधार सबसे विश्वसनीय आईडी प्रूफ बनने की ओर है। फेसबुक एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें नया अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार कार्ड पर लिखा नाम बताना होगा।

आधार नंबर की प्रक्रिया होगी वैकल्पिक
जब आप आधार कार्ड पर लिखा नाम डालेंगे तो लिखकर आएगा। इस दौरान जब आप अपना आधार वाला नाम डालेंगे तो आपके दोस्त आपको आसानी से खोज सकेंगे। फेसबुक ने बताया कि नया अकाउंट खोलने वाले सभी लोगों को ऐसा नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा। खबरों के मुताबिक, इस पर फेसबुक का कहना है कि यह कुछ यूजर्स को ही दिखेगा। हालांकि फेसबुक ने ये भी साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह वैकल्पिक होगी।

इन कंपनियों ने की आधार की मांग
आपनी जानकारी के लिए बता दें, आधार नंबर की जानकारी मांगने वाली फेसबुक पहली कंपनी नहीं है। हाल में कुछ हफ्तों पहले ऑनलाइन रिटेलर अमेजन इंडिया ने भी कस्टमर्स से अपने आधार नंबर अपलोड करने को कहा था। इसके पीछे कंपनी का तर्क था कि इससे खोए हुए ऑर्डर को सही पते पर पहुंचाया जा सकता है। इसके अलावा बेंगलुरु में गड़ियों को किराए पर देने वाली कंपनी जूमकार ने भी बुकिंग के लिए आधार को जरूरी बना दिया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...