Homeदेश1 मई से सबको लगेगी वैक्सीन! रजिस्ट्रेशन कैसे करें, यहाँ जाने पूरा...

1 मई से सबको लगेगी वैक्सीन! रजिस्ट्रेशन कैसे करें, यहाँ जाने पूरा प्रोसेस

Date:

नईदिल्ली : भारत में एक मई (1st May 2021) से सभी व्यस्कों को (18 वर्ष और उससे अधिक उम्र) कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) दी जाएगी. चरण के हिसाब से देखा जाये तो यह कोरोना वैक्सी​नेशन का तीसरा चरण होगा. जैसा की आप जानते है कोरोना के खिलाफ वैक्सीन के पहले चरण में उच्च जोखिम वर्ग के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई. जिसके बाद दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. और अब तीसरे चरण में एक मई 2021 से 18 साल से ऊपर के हर एक व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी.

भारत देश में कोवैक्सीन (Covaxin) या कोविशिल्ड (Covishield) के टीके लगातार ही लगाए जा रहे हैं. भारत सरकार की तरफ से कई बार बताया जा चुका है कि वैक्सीन (Corona Vaccine Registration) लगवाने के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन (Corona Vaccination Self Registration) किया जा सकता है?

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया क्या है यह सब आपको इस खबर में मिल जयेगा . हालाँकि सबसे पहले आपको यह भी जान लेना चाहिए कि सरकारी अस्पतालों में पहले की तरह फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी, वहीँ प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन का शुल्क 250 रुपये निर्धारित है.

अब आपको यह भी पता है कि 1 मई 2021 से सम्पूर्ण भारत में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, इसीलिए वैक्सीन लगवाने के लिए एक बार आपको फिर से यह पूरी प्रक्रिया जान लेनी चाहिए , आइए अब अपन यह जानते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कैसे और क्या करना होगा?

Corona Vaccine Registartion: वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकते हैं?

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अत्यधिक सरल है. बस आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में https://selfregistration.cowin.gov.in/ ओपन करना होगा . यह लिंक ओपन करने के बाद आपको सब कुछ आसानी से समझ आजायेगा. लिंक ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा , OTP दर्ज करना होगा फिर आपको अपनी जानकारी भरनी होगी. जानकारी देने के बाद आपको अपना वैक्सीन लगवाने के लिए दिखाई दे रहा केंद्र चुनना होगा. इसके साथ ही आप अपना समय और दिन भी पहले से चुन सकते है. एक मोबाइल फोन से अधिकतम चार लोग वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Corona Vaccine के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकें तो क्या करना होगा?

फिलहाल भारत में सभी लोग डिजिटल फ्रेंडली नहीं हैं. ऐसे में पोर्टल पर ​रजिस्ट्रेशन कराना उनके लिए मुश्किल तो रहता ही है. ऐसे में यदि आप स्वयं चाहे तो किसी साइबर कैफे या कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद ले सकते हैं. वहां कुछ नॉमिनल चार्ज में आपका रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा. हालाँकि यदि आप ऐसा नही भी करते है तो आपको घबराने के जरूरत नहीं है. आप डायरेक्ट अपने नजदीकी कोरोना वैक्सिनेशन सेंटर (Corona Vaccination Center) पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन (Registration) करवा सकते हैं.

Cowin Portal पर बदलाव के विकल्प भी होते हैं क्या?

यदि आपने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो आप उसके बाद Cowin पोर्टल से अपनी सुविधा के हिसाब से उसमें बदलाव भी कर सकते हैं. टाइम दिन और वैक्सीन लगवाने के लिए सेण्टर सभी चीजों में आसानी से बदलाव किया जा सकता है, और हाँ अगर आपने किसी शहर में वैक्सीन की पहली डोज ले ली है तो दूसरी डोल के लिए सेंटर भी बिलकुल आसानी से चुन सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related