HomeदेशDonald Trump : घिरे कोरोना के चक्रव्यूह से, वायरस ने White House...

Donald Trump : घिरे कोरोना के चक्रव्यूह से, वायरस ने White House में किया डबल अटैक

Date:

ट्रंप की अभेद सुरक्षा को तोड़ना नामुमकिन कहा जाता है लेकिन कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि उसने दुनिया के सबसे सुरक्षित जगह में भी घुसपैठ कर ली है. 

white house corona news.jpg

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोरोना अब आम लोगों के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप के घर और दफ्तर तक पहुंच चुका है. हिंदुस्तान में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने खतरे का सिग्नल दे दिया है. लॉकडाउन में छूट के बाद लापरवाही बढ़ती जा रही है लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के आंकड़े बता रहे हैं कि आने वाला वक्त हिंदुस्तान के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. 

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी अब कोरोना के चक्रव्यूह में घिरते जा रहे हैं. कोरोना वायरस ने व्हाइट हाउस में डबल अटैक करके खतरे का सिग्नल दे दिया है. ट्रंप की अभेद सुरक्षा को तोड़ना नामुमकिन कहा जाता है लेकिन कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि उसने दुनिया के सबसे सुरक्षित जगह में भी घुसपैठ कर ली है. 

अमेरिका में कोरोना से मुकाबले की हर रणनीति इसी व्हाइट हाउस से फाइनल होती है लेकिन अब व्हाइट हाउस में भी कोरोना ने घुसपैठ कर ली है व्हाइट हाउस में कोरोना की घुसपैठ से ऐसी दहशत मची है कि अब राष्ट्रपति ट्रंप की हर दिन कोरोना जांच होगी. व्हाइट हाउस से जुड़े तमाम सुरक्षाकर्मी, ट्रंप के बॉडीगार्ड्स और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग और जांच होगी. कोरोना वायरस अमेरिका के उपराष्ट्रपति के दफ्तर तक पहुंच चुका है. 

उप राष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर कोरोना के पॉजिटिव पाई गई हैं. कैटी मिलर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार की पत्नी भी है

व्हाइट हाउस में कोरोना संक्रमण का ये दूसरा मामला है. इससे पहले, एक कर्मचारी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. ये अमेरिकी नौसेना से जुड़ा अधिकारी है. जिसे ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा में लगाया गया था. यूएस नेवी की एलिट यूनिट का हिस्सा रहा. ये कमांडो हर वक्त ट्रंप के परिवार के साथ रहता है. ऐसे सुरक्षाकर्मी ट्रंप और उनके घरवालों से जुड़े काम करते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला हो या फिर उनके घर और दफ्तर से जुड़े काम. हर जगह की जिम्मेदारी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के कमांडो पर होती है. अमेरिकी राष्ट्रपति के लंच और डिनर के दौरान भी सुरक्षाकर्मी हर चीज की जांच करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ साए की तरह रहने वाला ऐसा ही कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो तो अंदाजा लगाइए खतरा कितना बड़ा है.  

व्हाइट हाउस में कोरोना की ‘एंट्री’!
हर रोज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कोरोना टेस्ट होगा.  
ट्रंप के परिवार वालों की भी हर दिन टेस्टिंग की जाएगी. 
इसके अलावा ट्रंप के आसपास रहने वाले लोगों का भी टेस्ट होगा. 
ट्रंप के सभी सिक्योरिटी गार्ड की भी स्क्रीनिंग और टेस्टिंग होगी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related