HomeदेशDelhi E-Token System : शराब की बिक्री के लिए दिल्ली में हुआ...

Delhi E-Token System : शराब की बिक्री के लिए दिल्ली में हुआ लागू @qtoken.in

दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए अब ई-टोकन सिस्टम लागू किया है. सरकार ने यह सिस्टम शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ के मद्देनजर बनाया है.

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री के लिए अब ई-टोकन सिस्टम लागू किया है. सरकार ने यह सिस्टम शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ के मद्देनजर बनाया है, ताकि दुकानों पर नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके. इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी किया है. इस लिंक पर जाकर शराब खरीदने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भर कर शराब खरीदने का समय ले सकता है. उसके मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा.

बता दें कि तीसरे लाॅकडाउन में केंद्र सरकार ने कुछ रियायतें दी हैं. इसमें कुछ शर्तों के साथ शराब की दुकानों को खोलने की भी छूट दी गई है. केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार से दिल्ली में स्थित करीब 200 दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है. दुकानों के खुलने के बाद कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की शिकायतें भी आईं. साथ ही दिल्ली सरकार ने 200 दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया था लेकिन भीड़ के कारण तकरीबन 50 दुकानें ही खुल पाईं

दिल्ली सरकार ने इन समस्याओं के समाधान के मद्देनजर ई-कूपन सिस्टम से शराब बिक्री कराने का फैसला लिया है, ताकि दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जा सके और कोरोना के फैलाव को रोका जा सके. लिहाजा, दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक https://www.qtoken.in जारी किया है. अगर आप शराब खरीदना चाहते हैं, तो इस वेब लिंक पर जाकर दुकान पर शराब खरीदने के लिए जाने का समय ले सकते हैं. आपको दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन मोबाइल पर भेजा जाएगा. आप निर्धारित समय के बीच दुकान पर जाएं और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी. वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शाॅप का पता सहित नाम अंकित करना होगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...