दिल्ली : इस अस्पताल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित स्टाफ, 65 पॉजिटिव

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read
MP NEWS: Employees of this department also included in CM Kovid-19 Yoddha Kalyan Yojana

बाबू जगजीवन राम अस्पताल में कोरोना संक्रमित स्टाफ का आंकड़ा 65 पहुंच गया है. रविवार को अस्पताल से 21 नए मामले सामने आने के बाद यह आंकड़ा 65 हो गया.

MP NEWS: Employees of this department also included in CM Kovid-19 Yoddha Kalyan Yojana

दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में कोरोना संक्रमित स्टाफ का आंकड़ा 65 पहुंच गया है. दिल्ली के किसी भी अस्पताल में अब तक इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है. रविवार को अस्पताल से 21 नए मामले सामने आने के बाद यह आंकड़ा 65 हो गया है. इनमें डॉक्टर्स और तमाम स्टाफ शामिल हैं.

इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर्स समेत 44 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. शनिवार तक ये आंकड़ा 29 था, लेकिन 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आकड़ा 44 हो गया था. बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के स्टाफ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी इसकी पुष्टि की. दिल्ली के जहांगीरपुरी में स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि संक्रमित कुछ चिकित्सकों और दूसरे स्टाफ को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि वैसे लोग जिनके संक्रमण का स्तर सामान्य है उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया है.

वहीं अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यहां संक्रमण के ज्यादा मामलों की वजह जहांगीरपुरी इलाके में ज्यादा कोरोना मामलों का रहना हो सकता है. बता दें कि जहांगीरपुरी इलाके में कोराना के कई हॉटस्पॉट जोन हैं. इस इलाके के कई लोग इसी अस्पताल में इलाज करवाने आते हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 2624 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां 868 से ज्यादा कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में दो नए हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन बने हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *