HomeदेशCyclone Yaas Live Updates: ओडिशा-बंगाल के रिहायशी इलाकों में भरा समुद्र का...

Cyclone Yaas Live Updates: ओडिशा-बंगाल के रिहायशी इलाकों में भरा समुद्र का पानी, ईस्ट मिदनापुर में एक शख्स की मौत

Cyclone Yaas Live Updates: चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराव हो चुका है , दोपहर के बाद इसके और खतरनाक होने की आशंका भी जताई जा रही है. चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों पर दिखने लगा है.

Date:

कोलकाता: Cyclone Yaas Live Updates :- मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ‘यास’ (Cyclone Yaas) गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और यह ओडिशा तटीय इलाकों से टकरा गया है. चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas ) का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों पर दिखने लगा है और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे लाइव अपडेट के साथ जुड़े रहें…

Cyclone Yaas Live Updates: पश्चिम बंगाल के ईस्ट मिदनापुर के मंदार्मानी में हाई टाइड की वजह से गांव में समुद्र का पानी घुस गया है, जिसके बाद एक शख्स की मौत हो गई है.

Cyclone Yaas Live Updates: ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में रिहायशी इलाकों में समुद्र के पानी से बाढ़ आ गया है. चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है. इसे पूरा होने में करीब 3 घंटे का समय लगेगा. आईएमडी के अपडेट के अनुसार, यह सुबह 9:30 बजे बालासोर से 30 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है.

Cyclone Yaas Live Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया, ‘भीषण चक्रवाती तूफान यास बालासोर (ओडिशा) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है. लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई. इसके बाद ओडिशा के भद्रक जिले में तेज हवाओं से साथ भारी बारिश शुरू हो गई है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related