HomeदेशCoronavirus : राष्ट्रपति भवन में दस्तक! सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव, 125...

Coronavirus : राष्ट्रपति भवन में दस्तक! सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव, 125 परिवार क्वारनटीन

Date:

Coronavirus: देश के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक राष्ट्रपति भवन पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन के कैंपस में ही रहती है। इस खुलासे के बाद कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को होम क्वारनटीन किया गया है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों सफाईकर्मी की बहू की मां का कोरोना के कारण निधन हुआ था। गांव में हुए उसके अंतिम संस्कार में सफाईकर्मी का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया था और उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन बहू का रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंपस में रहने वाले 125 परिवारों को क्वारनटीन किया गया है। इसमें 25 परिवार तो उसी ब्लॉक के हैं, जहां यह परिवार रहता है। इन 25 परिवारों को घर से निकलने पर मनाही है और इनका खाना राष्ट्रपति भवन की तरफ से आ रहा है।

इसके अलावा बाकी परिवारों को ग्रोसरी स्टोर जाने की इजाजत है, लेकिन आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही सफाईकर्मी के परिवार के संपर्क में पहले परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया गया है, जो कि निगेटिव आया है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है, इसलिए सबको क्वारनटीन किया गया है।

इस बीच देश में कोरोना की महामारी से अब तक कुल 559 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल मरीजों की संख्या 17 हजार 656 हो चुकी है। संक्रमण की आशंका को देखते ही सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और दफ्तरों की कैंटीन को तत्काल बंद कर दिया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related