HomeदेशCoronavirus Case India: 24 घंटे में 43,071 नए कोरोना केस, 955 की...

Coronavirus Case India: 24 घंटे में 43,071 नए कोरोना केस, 955 की मौत

Date:

नई दिल्ली: बीते 24 घंटे में नए कोरोना मरीज जो कम हुए हैं लेकिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है. आपको बताते चलें कि 27 जून से लगातार 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं देश के लेटेस्ट कोरोना बुलेटिन की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,071 नए कोरोना मरीज सामने आए और 955 संक्रमितों की जान चली गई है.

देश का कोरोना बुलेटिन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार 52वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई है. बीते 24 घंटे में रिकवरी का आंकड़ा 52,299 रहा. आपको बता दें कि भारत में 3 जुलाई तक देशभर में 35 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

अब तक 41 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो चुके हैं. शनिवार को 44,111 नए कोरोना केस आए और 738 संक्रमितों की जान गई थी इसी तरह 57,477 लोग कोरोना से ठीक भी होकर घर लौटे थे. 

कुल केस :                 3,05,45,433
कुल ठीक :                2,96,58,078
एक्टिव केस :                 4,85,350
कुल मौत :                     4,02,005
कुल वैक्सीनेशन:        35,12,21,306

देश में मौत के 955 नए केस मिलने के बाद देश का कोरोना डेथ टोल अब 4,02,005 हो गया है. हालिया डाटा के मुताबिक 98 दिन बाद देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या पांच लाख से कम यानी फिलहाल 4,85,350 है, जो कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का 1.62% है. Covid-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.06% है. 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.31 फीसदी है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...