HomeदेशCorona Update : 23 राज्यों के जमात की वजह से बढ़े केस,...

Corona Update : 23 राज्यों के जमात की वजह से बढ़े केस, देश में अब कोरोना के 14378 मरीज : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14378 हो गई है. इसमें से 4,291 केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं.

Date:

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14378 हो गई है. इसमें से 4,291 केस तबलीगी जमात से जुड़े हैं. पिछले 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है. 23 राज्यों के जमात की वजह से केस बढ़े हैं. राहत की बात यह है कि 23 राज्यों के 45 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोरोना का कोई नया केस नहीं सामने नहीं आया. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी. 

अग्रवाल ने बताया, “देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 480 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 243 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 991 नए केस सामने आए हैं. अब तक कुल 1992 मरीज ठीक हुए हैं.” 

जमात की वजह से देश के 23 राज्यों में कोरोना के केस बढ़े हैं. अग्रवाल ने कहा, “असम में जमात की वजह से 91% कोरोना के केस बढ़े. दिल्ली में 63% के कोरोना के मरीज जमात से जुड़े हैं. यूपी में 59% केस जमात से जुड़े हैं. कुल मामलों में से 29% मामले निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हैं. तमिलनाडु में 84%, तेलंगाना में 79%, आंध्रप्रदेश में 61% केस जमात से जुड़े हैं.”

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि कोविड-19 से हुई मौतों में 14.4% की उम्र 45 वर्ष से कम थी जबकि 10.3% मामलों में मृतकों की उम्र 45 से 60 साल के बीच थी. 33.1 प्रतिशत मामलों में मृतक की उम्र 60 से 75 साल के बीच थी, वहीं 42.2 प्रतिशत मामलों में मृतक की उम्र 75 साल या उससे ज्यादा थी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related