Homeदेशकोरोना: बेकाबू हुआ न्यूयॉर्क , Task Force को करनी पड़ी अपील

कोरोना: बेकाबू हुआ न्यूयॉर्क , Task Force को करनी पड़ी अपील

Date:

टास्क फोर्स की अपील- लोग खुद को आइसोलेट करें न्यूयॉर्क में मंगलवार को 53 की मौत, 5 हजार मामले

अमेरिका में कोरोना वायरस का लगातार कहर बरपा रहा है. खासकर न्यूयॉर्क में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और हर दिन लोगों की मौत भी हो रही है.

इसे देखते हुए कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्यों ने उन सभी लोगों से आग्रह किया है जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में शहर छोड़ दिया है. टास्क फोर्स का कहना है कि ऐसे लोग खुद को क्वारनटीन में रखें ताकि इस घातक बीमारी के फैलाव को रोका जा सके.

न्यूयॉर्क में मंगलवार को नोवल कोरोना वायरस से 53 लोगों की जान चली गई और 5 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. पूरा आंकड़ा देखें तो न्यूयॉर्क में अब तक 210 लोगों की मौत हुई है और 25 हजार से ज्यादा मरीज हैं.

Worldometer नाम की एक वेबसाइट जो COVID-19 मामलों के बारे में जानकारी देती है, उसके अनुसार, लगभग 10 हजार नए कोरोना वायरस के मामले मंगलवार को अकेले देश भर में सामने आए. इसी के साथ पूरे देश में 54 हजार मरीजों की संख्या हो गई है. सिर्फ एक दिन में 150 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 700 तक पहुंच गया है. टास्क फोर्स ने अपने संदेश में कहा कि कोई भी अमेरिकी नागरिक जो न्यूयॉर्क या उससे सटे इलाके में है, वह सरकारी निर्देशों का पालन करे और बिना वजह इधर-उधर जाने से बचे.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related