Homeदेशकोरोना के होंगे 10 लाख से ज्‍यादा मरीज, इतने लोगों की होगी...

कोरोना के होंगे 10 लाख से ज्‍यादा मरीज, इतने लोगों की होगी मौत

Date:

नई दिल्‍ली: पूरी दुनिया इस समय कोरोना के कहर से करहा रही है। किसी भी देश के पास इसका इलाज नहीं है। हालांकि लोगों को एक दूसरे से दूर रखने इसपर कुछ बचाव किया जा सकता है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वह अपने आप में डराने वाले हैं, क्‍योंकि आने वाले समय में भी इस महामारी से कोई निजात मिलती हुई नहीं दिख रही है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दुनिया कोविड-19 संक्रमण के चलते 10 लाख से अधिक मामले देखेगी और महामारी से मरने वालों की संख्या 50 हजार से पार होगी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा, “कोविड-19 महामारी अपनी शुरुआत के बाद से अब चौथे महीने में प्रवेश करेगी, ऐसे में मैं संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और इसके वैश्विक प्रसार के बारे में गहराई से चिंतित हूं।

” दुनिया भर में पिछले पांच हफ्तों में कोविड -19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्रेडोस ने कहा कि पिछले सप्ताह में मरने वालों की तुलना में संख्या दोगुनी से अधिक हुई है।

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, महामारी के चलते बुधवार तक दुनियाभर के 200 देशों और क्षेत्रों में कुल 40,777 लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 8,27,419 रही। चीन के बाहर अकेले बुधवार दोपहर तक संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7,44,781 हो गई, जबकि महामारी के चलते 37,456 मरीजों की मौत हो गई।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 1,63,199 मामलों के साथ अमेरिका में 2,850 मौतें हुई, जबकि इटली में 1,05,792 संक्रमित मामलों के साथ कुल 12,430 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...