Homeदेशक्या तिरंगा बचाएगा TikTok को बॉयकॉट से , बॉयकॉट से बचने के...

क्या तिरंगा बचाएगा TikTok को बॉयकॉट से , बॉयकॉट से बचने के लिए चीनी ऐप TikTok ने लोगो में लगाया तिरंगा

Date:

नई दिल्ली: लद्दाख में सीमा विवाद के बीच भारतीय जनता ने सेना का साथ देने के लिए एक नई मुहिम शुरू कर दी है। जिसके तहत चीनी उत्पादों का बड़े पैमाने पर बहिष्कार किया जा रहा है। इस मुहिम से चीनी मोबाइल कंपनियों और ऐप को भी नुकसान पहुंचा है। बड़े पैमाने पर लोग TikTok समेत कई ऐप्लीकेशन को फोन से हटा रहे हैं। अब इससे बचने के लिए TikTok ने नया पैंतरा अपनाया है।

Boycott China: TikTok ने लोगो में लगाया तिरंगा, भड़के यूज़र्स ने लिखा- ‘RIP’

बदला दिया लोगो बहिष्कार से बचने के लिए TikTok India ने फेसबुक और ट्विटर समेत तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना लोगो बदल दिया है। जिसके तहत उसने म्यूजिक सिंबल के बगल में नीचे की तरफ तिरंगा झंडा लगा दिया है। ऐसे में अगर आप TikTok के बारे में नहीं जानते तो आपको लगेगा कि ये भारतीय कंपनी है। माना जा रहा है कि भारतीय यूजर्स की नाराजगी से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। इन दिनों तेजी से TikTok की रेटिंग और डाउनलोडिंग घटी है। कई बड़ी हस्तियों ने भी TikTok छोड़ने का ऐलान कर रखा है।

‘RIP TikTok’ से भरा कमेंट बॉक्स चाइनीज ऐप के नए पैंतरे को भारतीय यूजर तुरंत समझ गए। जैसे ही फेसबुक पर TikTok ने अपना प्रोफाइल फोटो बदलकर नए लोगो को लगाया, वैसे ही कमेंट की भरमार आ गई। लोगों ने ‘RIP TikTok’ लिखकर अपना विरोध दर्ज करवाया। लोगों ने कहा कि चीनी कंपनी का ये पैंतरा काम नहीं आएगा। जब तक चीन सीमा पर अपनी नापाक हरकतों को बंद नहीं करता, तब तक भारत में उसका विरोध जारी रहेगा। ट्विटर पर भी यूजर्स ने TikTok को जमकर खरी खोटी सुनाई।

सभी चीनी ऐप का विरोध मई के पहले हफ्ते में लद्दाख और सिक्किम में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों के झड़प की खबर सामने आई थी। जिसके तुरंत बाद चीनी उत्पादों का बहिष्कार शुरू हुआ। TikTok इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। अप्रैल की तुलना में मई में उसकी डाउनलोडिंग में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि जून में ये गिरावट 38 फीसदी पहुंच गई। TikTok विरोध झेलने वाली अकेली कंपनी नहीं है। लोग Bigo Live, LIKE, HELLO,PUBG को भी तेजी से अनइंस्टाल कर रहे हैं। इस बीच रिमूव चाइनीज ऐप नाम से एक एप्लीकेशन भी लांच हुआ है, जो आपके फोन से चीनी कंपनी के ऐप को डिलीट कर देगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related