Homeदेशअमेरिका, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति; एशिया में मुकेश...

अमेरिका, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति; एशिया में मुकेश अंबानी सबसे अमीर

Date:

नई दिल्ली। अमेरिकी और चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा संख्या में अरबपति हैं। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की एक नई लिस्ट में ऐसा कहा गया है। इस मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने चीन के जैक मा को पीछे छोड़ दिया है, जो एक साल पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। Adani Group के चेयरमैन और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 50.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

बेजोस की बादशाहत कायम

फोर्ब्स की 35वीं वार्षिक लिस्ट में Amazon के सीईओ जेफ बेजोस एक बार फिर पहले स्थान पर रहे हैं। फोर्ब्स ने लगातार चौथी बार बेजोस को विश्व का सबसे रईस व्यक्ति घोषित किया है। बेजोस की कुल संपत्ति 177 बिलियन डॉलर आंकी गई है। यह पिछले साल के मुकाबले 64 बिलियन डॉलर की वृद्धि को दिखाता है। फोर्ब्स के मुताबिक Amazon के शेयरों में तेजी की बदौलत बेजोस की संपत्ति में यह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

मस्क की संपत्ति में भारी इजाफा

SpaceX के फाउंडर एलन मस्क (Elon Musk) को दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेरों की सूची में दूसरा स्थान मिला है। मस्क की कुल संपत्ति 151 बिलियन डॉलर आंकी गई है। मस्क की संपत्ति में पिछले एक साल में 126.4 बिलियन डॉलर की जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज कई गई। पिछले साल इस सूची में उन्हें 31वां स्थान मिला था।

वैश्विक धनकुबेरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर हैं। वह एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

वहीं, पिछले साल एशिया के सबसे अमीर शख्स रहे चीन के जैक मा 26वें स्थान पर खिसक गए हैं। उनकी संपत्ति में करीब 10 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी के बावजूद वह वैश्विक रैंकिंग में फिसल गए हैं।

ये भारतीय भी हैं काफी रईस

वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Serum Institute of India के फाउंडर और पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन साइरस पूनावाला को फोर्ब्स की इस हालिया लिस्ट में 169वां स्थान मिला है। उनके पास कुल 12.7 बिलियन डॉलर की प्रोपर्टी है। भारतीय धनकुबेरों की सूची में वह सातवें स्थान पर हैं।

HCL Technologies के फाउंडर शिव नाडर भारत के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास 23.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह वैश्विक सूची में 71वें स्थान पर काबिज हैं।

फोर्ब्स ने कहा है कि भारत के तीन सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में ही 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

सबसे ज्यादा अरबपतियों वाले टॉप तीन देश

अमेरिका में सबसे ज्यादा 724 अरबपति हैं। चीन अरबपतियों के मामले में अमेरिका के काफी नजदीक पहुंच गया है। चीन में अरबपतियों की संख्या 698 तक पहुंच गई है। भारत 140 अरबपतियों की साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा अमीर भारतीयों में ये भी शामिल

भारत के 10 सबसे अमीर लोगों में DMart के फाउंडर राधाकिशन दमानी, कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक, आर्सेलर मित्तल के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, सन फार्मा के फाउंडर दिलीप सिंघवी और भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल शामिल हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...