Homeदेशचीन से भारत आया 40 वर्षीय व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, वायरस के...

चीन से भारत आया 40 वर्षीय व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, वायरस के बायोडाटा के लिए भेजा गया सैंपल

40-year-old man who came to India from China turns out to be Corona positive, sample sent for bio-data of virus

Date:

आगरा: चीन से भारत लौटा एक व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है, उस व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा गया है, जिससे कोरोना वायरस के वैरिएंट के बारे में पूरी जानकारी मिल सके.

सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह व्यक्ति 22 दिसंबर को भारत पहुंचे और 23 दिसंबर को आगरा गए थे, हालाँकि इसके अलावा चीन से आने के बाद से उन्होंने किसी अन्य सार्वजनिक स्थान का दौरा नहीं किया है.

संक्रमित युवक में कोविड के लक्षण दिखने के बाद प्राइवेट पैथोलॉजी में अपना कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी और अब वायरस के बायोडाटा पता लगान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है.

कोरोना वायरस से संक्रमित मिले युवक का थाना शाहगंज क्षेत्र के मारुति स्टेट इलाके में अपना खुदका कारोबार है, बीते 22 दिसंबर को वह चीन से भारत लौटा था, स्वास्थ्य विभाग को युवक की जानकारी लगते ही टीम पूरी तरह एक्टिव हो गयी और देरी किये बिना युवक का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कारोबारी कोरोना के कौन से वेरिएंट से पीड़ित है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related