Homeस्वास्थ्यहर मौसम में इन पांच चीजों को जरूर करें डाइट में शामिल

हर मौसम में इन पांच चीजों को जरूर करें डाइट में शामिल

Date:

डेस्क।शरीर के सुचारू रूप से चलते रहने के लिए खून का होना बहुत जरूरी होता है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा यह किडनी, फेफड़े और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करता है।

अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।हालांकि आज के समय में लोगों के शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या बन गई है, जिसे एनीमिया कहा जाता है।
पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों को एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है। इसके लक्षणों में थकान, शरीर में ऊर्जा की कमी, बालों का झड़ना, हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, आदि शामिल हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में खून की कमी तब होती है, जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम होने लगती है।

आइए जानते हैं कि शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
चुकंदर…शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर बहुत उपयोगी है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे यह लाल रक्त कोशिकाओं को सक्रिय और शरीर में उनकी संख्या बढ़ाने में मदद करता है। यह एनीमिया में तो उपयोगी होता ही है, साथ ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में या जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

अनार…एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए अनार किसी ‘संजीवनी बूटी’ से कम नहीं है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है। इसके अलावा यह विटामिन-सी से भी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सुबह नाश्ते के साथ एक कप अनार का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
खजूर… खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जो लोग एनीमिया के शिकार हैं, उन्हें नियमित रूप से खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी की समस्या दूर होती है और रक्त का बहाव भी सही रहता है।

बीज और सूखे मेवे…. एनीमिया से पीड़ित लोगों को नट्स और बीजों को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप तिल, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू और अलजी आदि का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर में खून की कमी को पूरी करने में मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...