जन्मदिन :वीडियो जॉकी की नौकरी करती थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आईं सुर्खियों में

By Ranjana Pandey

Published on:

डेस्क।रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड का एक ऐसा नाम हैं जिन्हें अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि विवादों से पहचान मिली। रिया ने बीते एक साल में अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ावों का सामना किया है। रिया का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आया था। इससे पहले शायद ही कभी किसी ने रिया के बारे में इतनी गहराई से जानने की कोशिश की होगी।
रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था। लेकिन अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। बता दें, रिया इस साल अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी।
वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। इसके बाद रिया ने ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ये वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं।


रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम ‘ओए हीरिये’ में भी नजर आ चुकी हैं। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था।रिया ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।


2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

रिया महेश भट्ट की फिल्म ‘जलेबी’ से चर्चा में आई थीं। इससे पहले वह ‘सोनाली केबल’, ‘बैंक चोर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब रिया जल्द ही रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगी।

वहीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी बेहद खास थी। सुशांत सिंह की पहली मुलाकात रिया चक्रवर्ती से साल 2013 में हुई थी। उस वक्त वह फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस‘ की शुटिंग कर रहे थे। हालांकि उस वक्त सुशांत किसी और के साथ रिलेशन में थे, बावजूद इसके वो रिया के संपर्क में रहे।


इसके बाद रिया और सुशांत ने एक.दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। इसके बाद कब ना जाने दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हो गए और इनकी कहानी शुरू हो गई।रिया चक्रवर्ती तब जबरदस्त चर्चा में जब आईं, तब 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने कथितरूप से आत्महत्या कर ली।


सुशांत के निधन के एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और साथ ही ड्रग्स केस में नाम आया।जिसके बाद रिया की जिंदगी मे एक नया मोड़ आया। हालांकि अब रिया की जिंदगी फिर से पटरी पर आने लगी है।


Also read- https://khabarsatta.com/india/zydus-cadila-seeks-permission-for-emergency-use-of-covid-19-vaccine-for-children-above-12-years-of-age-in-india/

Ranjana Pandey

Leave a Comment