Homeस्वास्थ्यMonsoon में कैसे रखें खुद को सुरक्षित, जानिए 10 खास टिप्स

Monsoon में कैसे रखें खुद को सुरक्षित, जानिए 10 खास टिप्स

Date:

डेस्क।बारिश का मौसम सबसे स्वागत योग्य मौसम होता है क्योंकि यह मौसम सभी को बहुत सुहावना लगता है। लेकिन इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना और खुद को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। आइए जानते हैं 10 खास बातें-

  1. अपने साथ हमेशा बारिश से बचने का इंतजाम रखें- बारिश के मौसम में खुद की सुरक्षा की तरह यह एकदम सही कदम होगा। अपने साथ एक बड़ा छाता या रेनकोट रखें। अपने सिर को न भीगने दें।
  2. गंदे पानी के संपर्क में न आएं- चाहे पानी रोड पर भरा हो या मौका पानी पीने का हो। आपको हर तरह से खुद को खराब पानी से दूर रखना है। गंदा पानी अंदर से और बाहर आपको भारी नुकसान पहुंचाता है। फंगल इंफेक्शन और बैक्टेरियाजनित इंफेक्शन से बचने के लिए पानी पर विशेष ध्यान दें।
  3. विटामिन सी की उचित मात्रा लें– बारिश के मौसम में विटामिन सी से भरपूर चीज़ों का सेवन बढ़ा दें। विटामिन सी आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के अलावा, सर्दी को भगाने का काम तेजी से करता है।
  4. पैरों और नाखून को साफ रखें- अपने पैरों और नाखूनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। यहां आपको इंफेक्शन से बचना है। नाखून के माध्यम से गंदगी को शरीर में जाने से रोकना जरूरी है। खुद की सफाई करते रहें। बार बार हाथ धोएं और हो सकें तो अपने साथ एक हैंडसैनेटाइजर रखें।
  5. बारिश में भीगने के बाद एक बार और नहाएं– आपको सुनकर भले ही अजीब लगे लेकिन यह जरूरी है। अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो नहाने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। बढ़िया से स्नान के बाद, खुद को सुखाएं।
  6. बाहर खाने से बचें- स्ट्रीट फूड या खुले में रखे खाने को खाने से बचें। आपकी इच्छा जरूर होगी लेकिन ये मौसम बीमारियों का मौसम है। आप बीमार पड़ सकते हैं।
  7. गर्म पीने की कोशिश करें- बारिश के मौसम में तापमान नीचे जाता है। अपने आप ही आपको कुछ गर्म खाने का मन करेगा। सूप, गर्म दूध या अदरक की चाय जैसे कुछ ऑप्शन आप अपना सकते हैं। आपको तुरंत अच्छा महसूस होगा साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह अच्छा साबित होगा।
    खुद को सूखा रखें- अगर आप भीग गए हैं तो आप मुश्किल में हैं। आप गीले बैठे हैं। हो सकता है गीले ही एसी कमरे में चले जाएं। पंखे के नीचे खुद को सुखाने की कोशिश करें। इतनी देर में आपको सर्दी और इंफेक्शन का खतरा है। बेहतर होगा अपने साथ दूसरे कपड़े बदलने का इंतजाम रखें।
  8. डाइट पर ध्यान दें- अपनी डाइट को बदल दें। यह मौसम भारी और अधिक खाने का नहीं है। हल्का, सुपाच्य और हेल्दी खाना खाएं। कम खाने की कोशिश करें। खाना बनाने और स्टोर करने में सफाई का बेहद अधिक ख्याल रखें। सारे घर में हो सके तो अधिक सफाई करें। कीड़ों से घर को सुरक्षित रखने की कोशिश करें।
  9. हर्बल टी और पेय पीते रहें- साधारण चाय और सूप के अलावा हर्बल टी को भी इस मौसम में अपनाना बढ़िया रहेगा। लौंग, हल्दी, तुलसी, अदरक और केसर के प्रयोग से बने पेय पीते रहें। इससे न सिर्फ आपका तापमान संतुलित रहेगा बल्कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related