Homeमनोरंजनशमिता शेट्टी को Bigg Boss OTT का विनर बनाने के लिए शिल्पा...

शमिता शेट्टी को Bigg Boss OTT का विनर बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी ने फैंस से मांगें वोट

Date:

बिगबॉस ओटीटी ( Bigg Boss OTT ) का ग्रैंड फिनाले आज होने वाला है। फिनाले में शमिता शेट्टी, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने जगह बनाई है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सभी यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर बिगबॉस ओटीटी की ट्रॉफी किसके हाथ लगने वाली है।

वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता के लिए अपने फैंस से वोट करने की अपील की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें शमिता के बिग बॉस के खूबसूरत सफर को दिखाया गया है।


इस वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है, “मेरी टुंकी टॉप-5 में है और मुझे उस पर बहुत गर्व है। बिग बॉस के इस सफर में उसकी इंसानियत और सच्चाई देख मुझे बहुत खुशी होती है। उसने मेरा दिल जीता है। मेरे लिए तुम पहले ही विनर बन चुकी हो।”

उन्होंने आगे लिखा, “उम्मीद कर रहीं हूं कि आप सब उसे ‘बिग बॉस’ का विनर बनाएंगे। #InstFam #ShamitasTribe चलिए फिर इसे सच करके दिखाते हैं। मेरी इंस्टा स्टोरीज पर जाकर शमिता के लिए वोट करें।”


फिलहाल आज शाम 7 बजे फिनाले होने वाला है जिसे करण जौहर होस्ट करेगें। वहीं खबरें यह भी है कि जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी शो में आने वाले है। कुल मिलाकर आज का फिनाले बहुत ही शानदार और दिलचस्प होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related