Homeमनोरंजनखतरों के खिलाड़ी-11 : दिव्यांका को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने विजेता, मिला...

खतरों के खिलाड़ी-11 : दिव्यांका को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने विजेता, मिला यह ईनाम, शेयर किए अनुभव

Date:

स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन का ग्रैंड फिनाले रविवार (26 सितंबर) को हुआ। मॉडल व एक्टर अर्जुन बिजलानी इसके विजेता बने। अर्जुन को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए और एक कार मिली। दिव्यांका त्रिपाठी फर्स्ट रनर अप, जबकि विशाल आदित्य सिंह सैकंड रनरअप रहे। अर्जुन को दिव्यांका से तगड़ी टक्कर मिली। इससे पहले विशाल ने फिनाले स्टंट में गेम छोड़ दिया। इसके बाद अर्जुन और दिव्यांका ने इसे पूरा किया।

इसमें अर्जुन ने सिर्फ 20 सैकंड के अंतर से बाजी मार ली। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट रोहित शेट्टी उनका और दिव्यांका का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर तक सस्पेंस क्रिएट करने के बाद अर्जुन का हाथ उठाते हुए रोहित कहते हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर हैं अर्जुन बिजलानी। अपना नाम सुनते ही अर्जुन खुशी से झूम उठते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related