Homeमनोरंजनअनुषा दांडेकर से फैन ने करण कुंद्रा से ब्रेकअप की पूछी वजह,...

अनुषा दांडेकर से फैन ने करण कुंद्रा से ब्रेकअप की पूछी वजह, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Date:

रोडीज’ फेम टीवी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) साढ़े तीन साल तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हाल ही में, एक्ट्रेस से सोशल मीडिया पर एक फैन ने करण कुंद्रा से हुए उनके ब्रेकअप की वजह पूछी, जिसका अनुषा ने बड़ी ही सरलता के साथ जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।


पहले ये जान लीजिए कि, वीजे अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने एमटीवी के शो ‘लव स्कूल’ के तीन सीजन को एक साथ होस्ट किया था। दोनों ही अपने रिलेशनशिप के दिनों में अपनी लवली तस्वीरें शेयर करते रहते थे। खास बात ये है कि, करण अनुषा की बहन की शादी में भी शामिल हुए थे, जिस वजह से माना जा रहा था कि दोनों का कभी ब्रेकअप नहीं हो सकता है। लेकिन साल 2020 में दोनों के अलग होने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। वहीं, अब अनुषा टीवी एक्टर जैसोन शाह को डेट कर रही हैं।


दरअसल, 27 सितंबर 2021 को अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए ‘सवाल-जवाब’ सेशन रखा। इस दौरान उनके एक फॉलोवर ने एक्ट्रेस से पूछा कि, क्या वो अपने ब्रेकअप की डायरेक्ट वजह का खुलासा कर सकती हैं। इस सवाल का अनुषा ने काफी तीखे और संक्षिप्त तरीके से जवाब दिया। उन्होंने अपने डॉग की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “हम ज्यादा डिजर्व करते हैं…सच्चाई, प्यार और खुशी और इसकी शुरुआत खुद से प्यार करने से होती है…तो मैंने खुद को चुना…बस यही बात है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related