HomeमनोरंजनBalika Vadhu Season 2: बालिका वधू का दूसरा सीज़न टीवी पर, प्रोमो...

Balika Vadhu Season 2: बालिका वधू का दूसरा सीज़न टीवी पर, प्रोमो रिलीज

Date:

Balika Vadhu Season 2: बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो बालिका वधू का दूसरा सीज़न (Balika Vadhu Season 2) कलर्स चैनल जल्द आ रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। बालिका वधू-2 (Balika Vadhu Season 2) धारावाहिक के निर्माताओं का कहना है कि इस धारावाहिक के माध्यम से समाज में आज भी जीवंत बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरुक करने की कोशिश की जाएगी।

Balika Vadhu Season 2: आनंदी की हो रही वापसी

बालिका वधू-2 के प्रोमो में कलरफुल ड्रेस पहने एक प्यारी सी बच्ची देखने को मिल रही है। जो इस सीजन की नई आनंदी है, जिसे देखकर एक महिला की आवाज आती है कि इसके लिए सुंदर सा ‘नन्हा राजकुमार’ ढूंढना होगा।जो आनंदी का पति बनेगा। 

प्रोमो का कैप्शन भी दिलचस्प है। इसमें लिखा है, ‘बाल विवाह वह कुप्रथा है जो आज भी समाज में जीवित है! इसे मिटाने के लिए जन्म लिया है एक नई आनंदी, एक नई बालिका वधू ने। बालिका वधू सीजन 2 जल्द आ रहा है।’

बालिका वधू-2 शो में श्रेया पटेल, वंश सयानी और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे, जिनके नामों का खुलासा भी जल्द ही किया जाएगा। शो की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 2008 में प्रसारित बालिका वधू 1 में, आनंदी की कम उम्र में शादी हो जाती है और वह अपने ससुराल वालों के साथ अपने नए जीवन को अपनाने की कोशिश करती है। पहले सीजन में अविका गोर और अविनाश मुखर्जी ने आनंदी और जगिया की मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

बाद में, दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी और शशांक व्यास ने बड़े आनंदी-जगिया का रोल किया था। प्रत्युषा के शो छोड़ने के बाद एक्ट्रेस तोरल रासपुत्रा ने आनंदी की भूमिका अदा की थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related