Homeमनोरंजनअजय ने खास अंदाज में पत्नी काजोल को किया बर्थडे विश, बोले-...

अजय ने खास अंदाज में पत्नी काजोल को किया बर्थडे विश, बोले- ”जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता”

Date:

एक्ट्रेस काजोल आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। काजोल को पति अजय देवगन ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अजय ने पत्नी काजोल का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

वीडियो की शुरुआत काजोल के फोन कॉल से होती है। इसके बाद फिर काजोल की तस्वीरें दिखने लगती है। एक्ट्रेस रेड ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वीडियो शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ‘जब वह फोन करती हैं, तो मैं उठाने से कभी नहीं चूकता हूं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारी काजोल।’ फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और काजोल को बर्थडे विश कर रहे हैं।

बता दें अजय और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। कपल के दो बच्चे हैं न्यासा और युग। काजोल ने 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म  ‘बेखुदी’ थी। इसके बाद काजोल ने ‘बाजीगर’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘फना’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ सहित कई हिट फिल्मों में काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related