Homeमनोरंजनसनी लियोनी के गाने 'मधुबन' पर हुए बवाल के बाद मेकर्स ने...

सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन’ पर हुए बवाल के बाद मेकर्स ने मांगी माफ़ी, कहा बदले जायेगे गाने के बोल

After the ruckus on Sunny Leone's song 'Madhuban', the makers apologized, where will the lyrics of the song be changed?

Date:

इस गाने पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। वहीं अब इस गाने को लेकर दिन पर दिन बढ़ते बवाल के बाद मेकर्स ने अब इस गाने को लेकर माफ़ी मांगी है और गाने के बोल बदले जाने का आश्वासन दिया है।

मेकर्स ने इस सम्बन्ध में एक लिखित स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है-‘गाने को लेकर हालिया फीडबैक को देखते हुए और लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए 3 दिन के अंदर इस गाने के बोल बदल दिए जाएंगे।

तीनों प्लेटफॉर्म पर इस गाने के नए वर्जन को शेयर किया जाएगा और पुराने वाले को हटा दिया जाएगा।’ गौरतलब है मधुबन गाने को दिसंबर, 22 को रिलीज किया गया था।

गाने के शुरुआती बोल मधुबन में राधिका नाचे रे है जो साल 1960 में आई दिलीप कुमार की फिल्म कोहिनूर से लिया गया है। इसे मोहम्मद रफी ने गाया था।

लेकिन इस गाने के नए वर्जन के सामने आने के बाद लोगों में इस गाने को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इस गाने में राधा रानी का अपमान और हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए इस गाने को बैन करने की मांग करने लगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related