Homeमनोरंजनवो हसीनाएं जिनके प्यार में क्रिकेटर्स हुए क्लीन बोल्ड,लेकिन नहीं हो पाई...

वो हसीनाएं जिनके प्यार में क्रिकेटर्स हुए क्लीन बोल्ड,लेकिन नहीं हो पाई शादी

Date:

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। आए दिन दोनों इंडस्ट्री की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। हमारी इंडियन क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका अफेयर बॉलीवुड हीरोइनों के साथ रहा है। इनके अफेयर ने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं।

कई खिलाड़ियों के रिश्ते तो काफी फेमस भी रहें हैं। इनमें से कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस अफेयर को अंजाम तक पहुंचाते हुए शादी कर ली, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अफेयर तो किया, लेकिन शादी नहीं की। तो चलिए आज हम आपको कुछ क्रिकेटर्स की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

नगमा
सौरव गांगुली और नगमा का अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा। काफी समय तक दोनों का अफेयर रहा। ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री नगमा ने तो पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकारा भी था, लेकिन गांगुली ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों ने अपने –अपने रास्ते अलग कर लिए।

सोफिया हयात
रोहित शर्मा का अफेयर मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ था। ऐसी खबरें थी कि इन दोनों का अफेयर काफी समय तक रहा और दोनों को कई बार साथ घूमते हुए भी देखा गया।

किम शर्मा
युवराज एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। ऐसी खबरें थी कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय बाद खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद युवराज की लाइफ में हेजल आई जिससे उन्होंने विवाह कर लिया।

ईशा शरवानी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान भी बॉलीवुड हीरोइन ईशा शरवानी के साथ रिश्ते में थे। ऐसी खबरें थी कि दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों का रिश्ता करीब 8 साल तक रहा।लेकिन दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related