Homeक्रिकेटTCAMP ने भुवनेश्वर में पहली जीत दर्ज की

TCAMP ने भुवनेश्वर में पहली जीत दर्ज की

टीम MP 8 ओवर 110 रन 2 विकेट। मुम्बई 8 ओवर 50 रन 9 विकेट। अशफ़ाक 38 अनामुर्रेह्मान (सद्दाम) 25 सतीश45 अविनाश 11, अशफ़ाक सद्दाम ओर सतीश की ताबातोड़ बल्लेबाजी से टीम mp ने मुम्बई को 61 रनों से हराया । कप्तान अविनाश ने झटके मुम्बई के 5 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट। शनदार बल्लेबाज़ी और घातक गेंदबाज़ी से टीम MP ने लीग मुकाबले में कराई पहली जीत दर्ज।

Date:

उड़ीसा: भुवनेश्वर में TCAI टैनिस क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया एव उड़ीसा टैनिस क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान आयोजित पांचवी अखिल भारतीय सीनियर महिला पुरुष नेशनल टूर्नामेन्ट का आज से आगाज़ हुआ जिसमे सम्पूर्ण भारत के 25 राज्यो से 35 टीमें हिस्सा लेंगी कुल 325 पुरुष एवं 125 महिला इस मेघा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

मध्यप्रदेश टैनिस क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया एव टेक्निकल हेड क़ाबिज़ खान ने बताया कि आज से प्रारंभ हुए इस अखिल भारतीय टूर्नामेन्ट में टीम MP का पहला मुकाबला टीम मुम्बई से था जिसमे टीम MP के कप्तान अविनाश वाल्मिकी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और मुम्बई टीम के कप्तान को गेंदबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया.

अपने सलामी बल्लेबाज़ों की शानदार शुरुवात के दम पर टीम MP ने ताबातोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 2 विकेट खो कर 110 रनों के विशाल स्कोर खड़े करते हुए टीम मुम्बई को 111 रनों के लक्ष्य दिया जिसे वे पूरा नही कर पाई और 8 ओवरों में 9 विकट खोकर महज़ 50 रनों पर ढेर हो गई।।

अशफ़ाक और सद्दाम ने की टीम के लिए अच्छी शुरुआत

भुवनेश्वर में 8 ओवरों के मैच में कप्तान अविनाश वाल्मिकी और कोच साजिद खान ने मुम्बई टीम की घातक गेंदबाज़ी का सामना करने मध्यप्रदेश के हिटर बल्लेबाज़ अशफ़ाक खान और अनामुर्रेह्मान (सद्दाम) को ओपनिंग करने भेजा जिन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया और अच्छी शुरुवात करते हुए 65 रनों की साझेदारी की ओर एक बड़ी टीम के सामने टीम MP को मजबूत स्थित पर ला कर खड़े कर दिया टीम mp का पहला विकेट 65 रनों पर अशफ़ाक के तौर पर गिरा तब तक अशफ़ाक ने व्यक्तिगत 38 रन बनाए जिसमे उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए वही सद्दाम ने 3 छक्कों की मदद से 25 रन बना कर टीम के लिए बेशकीमती रन जोड़े।

सतीश ने 10 गेंदों में बनाए नाबाद 45 रन और 2 विकेट भी चटकाए।
टीम TCAMP को मिली शानदार शुरवात के बाद टीम के आलराउंडर खिलाड़ी सतीश ने ताबातोड़ बल्लेबाज़ी कर टीम के रनों के ग्राफ को लम्बी छलाँग दी सतीश ने 7 छक्कों की मदद से महज 10 गेंदों में 45 रन जोड़े और वही अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर 2 विकेट लेकर टीम मुम्बई को बेक फुट पर धकेल दिया। इस लाजवाब पारी की बदौलत सतीश मैन आफ द मैच घोषित किए गए।।

कप्तान अविनाश ने झटके मुम्बई के 5 रन देकर 4 विकेट।।
टीम MP के कप्तान अविनाश वाल्मिकी ने एकतरफा गेंदबाजी करते हुए मुम्बई टीम के बल्लेबाजों के घुटने टिकवा दिए जहाँ अविनाश ने टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 16 रन जोड़े तो वही अपनी घातक गेंदबाजी से 2 ओवरों में महज़ 5 रन खर्च करते हुए 4 विकेट भी लिए जिसके बदौलत टीम मुम्बई महज़ 50 रनों में ही सिमट कर रह गई।

नेशनल टूर्नामेन्ट भुवनेश्वर में टीम mp ने पहले दिन अपना पहला मुकाबला मुम्बई से 61 रनों से जीत ली वही लीग का दूसरा मुकाबला बिहार से दूसरे दिन होने जाना है मुम्बई को हराकर टीम के खिलाड़ियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस जीत के लिए TCAMP के समस्त पदाधिकारीयो ने एव मध्यप्रदेश के समस्त टैनिस क्रिकेट की जिला इकाइयों ने टीम MP को बधाइयां प्रेषित की है।
अब्दुल क़ाबिज़ खान, मीडिया एव टेक्निकल हेड, TCAMP

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related