Homeक्रिकेटIPL : यूएई के लिए रवाना हुई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम,...

IPL : यूएई के लिए रवाना हुई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, कैप्टन कूल धोनी भी रवाना

Date:

नई दिल्ली। IPL के शेष मैचों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में यूएई के लिए रवाना हो गई है। IPL 2021 के दूसरे चरण के अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होंगे।

तीन बार की चैंपियन चेन्नई ने धोनी की एयरपोर्ट पर सूटकेस लेकर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। चेन्नई ने ट्वीट कर कहा, गेट रेडी फोक्स


चेन्नई ने साथ ही सुरेश रैना, अंबाटी रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, करण शर्मा और केएम आसिफ की दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर वेटिंग एरिया में बैठे फोटो पोस्ट की।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से गत 15 अगस्त को संन्यास लेने के बाद धोनी और रैना अब आईपीएल में खेलते ही नजर आते हैं। रैना हालांकि उत्तर प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली टी20 मैच में भी खेलते दिखे थे।

चेन्नई की टीम का 19 सितंबर को दुबई में मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा। इससे पहले, मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई के लिए रवाना हुई।


IPL का दूसरा चरण यूएई में
आईपीएल के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में होगा। चेन्नई की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related