Homeक्रिकेटIPL 2021: संजू सैमसन ने तूफानी शतक बना रचा इतिहास, ऐसा करने...

IPL 2021: संजू सैमसन ने तूफानी शतक बना रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Date:

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में पहली बार कप्तानी करने उतरे संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक बनाया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार पारी खेलते हुए सीजन में पहला शतक बना डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 6 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना पाई। रोमांचक मुकाबले में 4 रन से पंजाब ने जीत दर्ज कर खाता खोला।

संजू ने राजस्थान के पहले पहले मैच में कप्तानी करते हुए वो कमाल कर दिखाया जिसे पहले किसी ने नहीं किया था। 14वें सीजन में उनको स्टीव स्मिथ को रिलीज किए जाने के बाद टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया गया था। 33 गेंद पर 50 रन पूरा करने वाले संजू ने 54वां गेंद पर अपना शतक पूरा किया। 5 छक्के और 12 चौके लगाते हुए इस बल्लेबाज ने यह शतक पूरा किया।

संजू ने जमाया तीसरा IPL शतक

यह संजू सैमसन का आइपीएल में तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन में भी शतक बनाया था। 2017 में उन्होंने पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ शतक बनाया था। इसके बाद 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 102 रन की नाबाद पारी खेली थी। 2021 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन की शानदार पारी खेली। सबसे ज्यादा 6 शतक क्रिस गेल के नाम पर दर्ज हैं। विराट कोहली ने 5 जबकि शेन वॉटसन और डेविड वार्नर ने 4-4 शतक बनाए हैं।

इससे पहले इसी मैच की पहली पारी में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 50 गेंद पर 91 रन की पारी खेली थी। वह शतक बनाने के करीब पहुंचे थे लेकिन राहुल तेवतिया के शानदार कैच की वजह से इससे दूर रह गए। राहुल ने इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related