HomeबॉलीवुडValentine Week Love Stories: Katrina Kaif और विकी कौशल की जानें दोस्त...

Valentine Week Love Stories: Katrina Kaif और विकी कौशल की जानें दोस्त से रुमर्ड कपल बनने की कहानी

Date:

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने रुमर्ड अफेयर को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर दी हैl विकी कौशल और कटरीना कैफ को लेकर अफवाहें है कि दोनों का एक दूसरे के साथ अफेयर हैl हालांकि दोनों अभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया हैंl दोनों कई अवसर पर एक दूसरे के साथ नजर आए हैंl दोनों ने दिवाली पार्टी भी साथ अटेंड की थीl यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैंl

मुंबई मिरर के अनुसार दोनों ने 2021 का स्वागत साथ मनाकर किया थाl इसके अलावा दोनों साथ कई बार नजर आ चुके हैl विकी कौशल फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों के चहेते बन गएl इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गयाl विकी कौशल फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ में भी नजर आने वाले हैंl वहीं कटरीना कैफ ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैंl कटरीना कैफ और विकी कौशल बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैंl दोनों को कई मौके पर एक-दूसरे के साथ देखा गया हैl दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया हैl

कटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों सिंगल है और दोनों की दोस्ती एक ही फ्रेंड सर्कल में हैl कटरीना कैफ रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद पिछले 2 साल से सिंगल हैl वहीं विकी कौशल का ब्रेकअप हरलीन सेठी के साथ हो गया थाl विकी कौशल और कटरीना कैफ के बारे में कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैंl हालांकि नेहा धूपिया ने इन खबरों का खंडन किया थाl हालांकि इसके बाद भी दोनों के बीच अफेयर की खबरें गर्म बनी रहीl कई बार कटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ अपने अफेयर की खबरों को फिल्म इंडस्ट्री की अफवाहों में से एक बताया जबकि विकी कौशल ने इन खबरों पर आश्चर्य जताया थाl

कटरीना ने एक बार कहा था, ‘मेरी जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक मैं सिंगल हूंl’ यह भी कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विकी कौशल जल्द फिल्म में साथ नजर आनेवाले हैंl सलमान खान के सामने विकी कौशल ने कटरीना कैफ की प्रशंसा भी की थी और उन्होंने मजाक में पूछा था, ‘मुझसे शादी करोगेl’ इसपर सलमान का चेहरा देखने लायक थाl कई मौकों पर विकी कौशल और कटरीना कैफ को पपराजी ने एक साथ कैमरे में कैद किया हैl दोनों कई फिल्म स्क्रीनिंग पर भी साथ में नजर आ चुके हैंl दोनों के दोस्तों का कहना है कि दोनों भी सिंगल है और एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैंl हालांकि वह फ्लर्ट करते हैं लेकिन दोनों के बीच में कुछ भी गंभीर नहीं हैl

विकी कौशल और कटरीना कैफ को पहली बार साथ तब देखा गया, जब दोनों एक दोस्त की दिवाली पार्टी से बाहर निकल रहे थेl हालांकि दोनों बाद में अलग-अलग कार में गएl अब देखना यह है कि दोनों की ‘रुमर्ड’ प्रेम कहानी किस मोड़ पर जाकर रुकती है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...