नेटफ्लिक्स की सीरीज “दिल्ली क्राइम 2” का ट्रेलर हुआ रिलीज़, ट्रेलर देखते ही कांप उठेगी आत्मा

By Ranjana Pandey

Published on:

दिल्ली क्राइम” सीजन 2 का ट्रेलर आ चुका है| नेटफ्लिक्स के शो ‘दिल्ली क्राइम’ में निर्भया गैंग रेप से जुड़ी कहानी देखने के बाद ऑडियंस की आत्मा कांप उठी थी| दिल्ली के सबसे पेंचीदा और चर्चित अपराध में से एक को हल करने की कहानी लेकर ये शो एक बार फिर से वापिस लौट रहा है| ‘दिल्ली क्राइम 2’ का ट्रेलर कहानी में एक गैंग है जो बुजुर्गों की बेरहमी से हत्याएं कर रहा है, से शुरू होता है| शो में एक बार फिर शेफाली शाह दिल्ली पुलिस की डीसीपी वार्तिका चतुर्वेदी के रोल में नजर आती है| उनके साथ ही ट्रेलर में सीजन 1 की टीम से राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल और बाकी कलाकार भी अपने किरदारों में नजर आते हैं|

दिल्ली क्राइम सीजन 2” की कहानी में एक नैतिक ट्विस्ट भी है| अपराध को रोकने के लिए आगे बढ़ रही दिल्ली पुलिस की टीम जिन लोगों को गिरफ्तार करती है, वे दिल्ली की बस्तियों से आते हैं| ये बड़े बड़े घरों में कुक, मेड और ड्राईवर जैसे काम करते हैं| एक भयानक अपराध की कहानी के साथ शो की दमदार कास्ट भी ट्रेलर को जोरदार बना रही है| सीजन 2 के ट्रेलर में जितनी झलक मिल रही है उस हिसाब से, शो इस बार भी इन तकनिकी पहलुओं पर दमदार लग रहा है| “दिल्ली क्राइम सीजन 2” 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा|

Ranjana Pandey

Leave a Comment