Homeबॉलीवुडशहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गोवा में कर रही है पार्टी,...

शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गोवा में कर रही है पार्टी, देखें वायरल वीडियो

Date:

नई दिल्लीl सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोस्त रियाज अली के साथ अपने हालिया रिलीज सिंगल ‘शोना-शोना’ गाने पर गोवा में पार्टी करती नजर आएl बिग बॉस 13 की फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल गोवा में मस्ती कर रहे हैंl दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैl दोनों परसों ही गोवा के लिए रवाना हुए हैंl इसके पहले शहनाज गिल बिग बॉस 14 में सलमान खान के साथ थीl उन्होंने सलमान खान का जन्मदिन भी मनाया थाl

इसके बाद शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईl वह गोवा जा रही थीl जहां वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली हैl इस मौके पर उनके दोस्त रियाज अली भी साथ हैंl दोनों ने शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर मस्ती की हैl सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैl दोनों अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैंl

पार्टी के लिए शहनाज गिल ने जहां पिंक कलर की हुडी पहनी हैl वही सिद्धार्थ शुक्ला ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हैl राघव शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें दोनों को शोना-शोना गाने पर डांस करते देखा जा सकता हैंl इस गाने को टोनी कक्कड़ ने गाया हैl सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इसके पहले ‘भुला दूंगा’ और शोना-शोना नामक दो वीडियो शूट कर चुके हैं और वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाले तीसरे गाने को शूट करने के लिए गोवा पहुंचे हैं। शहनाज गिल बिग बॉस 13 से काफी लोकप्रिय हुई हैंl उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl दोनों इसके चलते दोनों अपनी लोकप्रियता भुनाने में लगे हुए हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने एक और शो साइन किया हैंl इसमें वह मुख्य  भूमिका में नजर आएंगेl हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया थाl वह इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैl

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related