Homeबॉलीवुडकोरोना से जंग में Sanjay Dutt का साथ, इतने गरीबों के खाने...

कोरोना से जंग में Sanjay Dutt का साथ, इतने गरीबों के खाने का कर रहे हैं इंतजाम

कोरोना से महामारी की इस घड़ी में संजय दत्त उन लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे इस वक्त कमजोर वर्ग सबसे अधिक जूझ रहे हैं। संजय दत्त ने इसके लिए सावरकर शेल्टर्स के साथ हाथ मिलाया है।

Date:

मुंबई (बॉलीवुड डेस्क): इस वक्त महामारी की इस घड़ी में वे लोग एक वक्त के भोजन के लिए भी जूझ रहे हैं, जो रोज कमाकर अपना घर चलाते थे। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए कई सितारे सामने आए और अब नया नाम संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी उनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

बताया जा रहा है कि संजय दत्त ने कोरोना से जंग के दौरान 1000 फैमिली के खाने का इंतजाम किया है और इसके लिए उन्होंने सावरकर शेल्टर्स के साथ हाथ मिलाया है। इस वक्त पूरा देश अलग-अलग तरह की दिक्कतों से जूझ रहा है, जिसमें से सबसे बड़ी परेशानी गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी है।

संजय दत्त ने कहा है, ‘यह पूरे देश के लिए गंभीर संकट की घड़ी है। हर कोई एक-दूसरे की मदद कर रहा, चाहे वह जैसे भी हो, यहां तक कि अपने घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही क्यों न हो। मैं बस अपनी तरफ से जितना अधिक से अधिक लोगों के लिए संभव हो छोटी सी मदद देने की कोशिश कर रहा हूं।’

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

बताया जा रहा है कि सोशल सर्विस के मामले में अक्सर आगे रहने वाले संजय दत्त ने कोरोना से जंग की इस घड़ी में सावरकर शेल्टर्स से हाथ मिलाया है, जिनकी ओर से बोरीवली, बांद्रा जैसे इलाकों को कवर करने और लोगों की मदद की बात कही गई। संजय दत्त ने कहा, ‘सावरकर शेल्टर्स इस योजना को सफलक बनाने की ओर अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है और इसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उम्मीद है कि इस वक्त हम एक-दूसरे की मदद करके ही जल्द ही इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल सकते हैं।’

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

सावरकर शेल्टर्स के चेयरमैन रुपेश सावरकर ने कहा है, ‘कोरोना वायरस से इस लड़ाई में लोगों का मिल-जुलकर सामने आना दिल को छू जानेवाला है। यहां कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस वक्त खाना तक नसीब नहीं हो रहा। संजय दत्त की ओर से ऐसे लोगों की मदद का लिए आगे आना एक शानदार पहल है। उनकी तरफ से मानवता का यह प्रयार दूसरों के लिए प्रेरणादायक है कि लोग एक-दूसरे की मदद के लिए जो संभव हो वो मदद कर सकते हैं।’

Web Title : Sanjay Dutt in battle with Corona, arranging for the food of so many poor

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related