HomeबॉलीवुडRhea Chakraborty Drug Case: रिया ने लिया सारा-रकुल-सिमोन का नाम, NCB जल्द...

Rhea Chakraborty Drug Case: रिया ने लिया सारा-रकुल-सिमोन का नाम, NCB जल्द भेज सकती है समन

Date:

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग एंगल की जाच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मामले की तह तक जाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में बॉलीवुड (Bollywood Drug Case) से जुड़े कई लोगों का नाम भी समने आ रहा है। एनसीबी के अधिकारियों का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट में अब तक गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सहित 16 लोगों से पूछताछ में अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजायनर सिमोन खंबाटा के नाम लिए गए हैं, लेकिन इनकी भूमिका अभी उजागर नहीं हुई है। न ही इनमें से किसी को अभी पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।

सुशांत से जु़ड़े ड्रग्स मामले में उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित छह लोग 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच, एनसीबी ने सोमवार को रिया चक्रवती के भाई शौविक के स्कूली दिनों के एक दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की मां संध्या का फोन भी जब्त कर लिया है। एजेंसी इस बात की जांच करेगी कि ड्रग्स खरीदने के लिए उनके फोन से भी कॉल या मैसेज किए गए थे अथवा नहीं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related