Homeबॉलीवुडमाथे पर तिलक लगाकर जेल से निकले राज कुंद्रा, सामने आई पहली...

माथे पर तिलक लगाकर जेल से निकले राज कुंद्रा, सामने आई पहली तस्वीर

Date:

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आखिरकार जेल की सलाखों से बाहर निकल आए हैं. 64 दिन बाद राज कुंद्रा अपने घर जाएंगे और परिवार वालों से मुलाकात करेंगे. राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया था.

राज कुंद्रा जैसे ही जेल से बाहर आए उन्हें मीडिया ने घेर लिया. इस दौरान रिपोर्टरों ने राज कुंद्रा से सवाल भी पूछे लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. राज कुंद्रा बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठ गए.


मीडिया की भीड़ को अपने आसपास देखकर राज कुंद्रा परेशान भी नजर आए. गाड़ी में बैठने के बाद राज कुंद्रा किसी से बात करते हुए मीडिया की तरफ हाथ से कुछ इशारा करते हुए भी दिखे.
राज कुंदा अब 64 दिनों के बाद अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी और बच्चों से मुलाकात करेंगे. राज कुंद्रा के लिए शिल्पा शेट्टी वैष्णो देवी के दरबार भी गई थीं. राज कुंद्रा को बेल मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने राहत भरी सांस ली.

सोमवार को पति को बेल मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी पर एक पॉजिटिव नोट शेयर किया था. जिसमें लिखा था- इंद्रधनुष का अस्तित्व ये बताने के लिए ही है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं. वहीं उनके बेटे वियान ने पोस्ट लिख गणपति बप्पा का आभार जताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...