Homeबॉलीवुडप्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस संग किया लक्ष्मी पूजन,...

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस संग किया लक्ष्मी पूजन, लोग बोले- तुम पर नाज है भारतीय संस्कार नहीं भूलीं

Date:

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने यूएस स्थित अपने घर पर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लक्ष्मी पूजन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


विदेश में भी नहीं भूलीं संस्कार

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही विदेश में शादी की हो, भले ही उन्होंने विदेश में घर बसा लिया हो, लेकिन वह अपने संस्कार और भारतीय संस्कृति को बिल्कुल भी नहीं भूली हैं। भारतीय संस्कृति और यहां के संस्कारों में उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ-साथ ससुरालवालों को भी रंग दिया है। 4 नवंबर को दिवाली थी और इस मौके पर प्रियंका ने यूएस स्थित अपने घर पर पति निक जोनस के साथ लक्ष्मी पूजन किया।


सिर पर पल्लू ओढ़ की पूजा

प्रियंका ने निक जोनस के साथ लक्ष्मी पूजन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में निक जोनस वाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं और प्रियंका ने येलो कलर की साड़ी पहनी है। पूजा के दौरान प्रियंका सिर पर पल्लू ओढ़कर बैठीं और विधिपूर्वक सारी रस्में कीं।

फैन्स को गर्व, कर रहे तारीफ

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देख फैन्स बेहद खुश हैं और ‘देसी गर्ल’ पर गर्व महसूस कर रहे हैं। फैन्स प्रियंका की इस बात के लिए तारीफ करते नहीं थक रहे हैं कि विदेश जाकर भी वह अपनी संस्कृति को नहीं भूलीं और सभी भारतीय त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं।


दिवाली पार्टी में प्रियंका का अंदाज

लक्ष्मी पूजन से पहले प्रियंका ने एक दिवाली पार्टी भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस पार्टी में प्रियंका ने मिरर वर्क वाली लहंगा-चोली पहनी थी।


2018-
बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकन ऐक्टर और सिंगर निक जोनस से साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में मेट गाला इवेंट के दौरान हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...