HomeबॉलीवुडPriyanka Chopra ने किया 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल का ऐलान,...

Priyanka Chopra ने किया ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल का ऐलान, कुछ ऐसा होगा किरदार

Date:

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा करने की वजह से चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ (We Can Be Heroes) का सीक्वल है। यह फिल्म पिछले साल यानी 2020 में क्रिसमस पर ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

बच्चों पर आधारित इस फिल्म के सीक्वल की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल से जुड़ा अपना लुक शेयर किया है। अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि ‘वी कैन बी हीरोज’ को 44 मिलियन लोग देख चुके हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े अपने लुक को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘हीरोइक्स हेडक्वार्टर प्रोजेक्शन: 44 मिलियन परिवारों ने अपने पहले 4 हफ्तों में हमें वी कैन बी हीरोज के लिए अनुकूल माना !! और… BREAKING NEWS: हीरोज अपने दूसरे दौर के लिए वापस आ रहे हैं। सीक्वल बन गया है।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘वी कैन बी हीरोज’ के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा ग्रे शेड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम सुश्री ग्रेनाडा है। इस फिल्म का पहला भाग बीते दिनों क्रिसमस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।

 

वहीं इससे पहले पिछले महीने प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ‘वी कैन बी हीरोज’ से जुड़ा एक ट्रेलर भी साझा किया था। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने फिल्म के लिए खास पोस्ट भी लिखा था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘शक्ति सभी प्रकार में आती है और यह क्रिसमस के दिन आती है! इन अद्भुत बच्चों के पास एक खुफिया हथियार है – टीमवर्क। यह सेट पर एक अलग ऊर्जा लेकर आया और इस फिल्म की जिंदगी है। इसलिए जब आप सांता का इंतजार करते हैं, तो वापस बैठने का समय आ जाता है और इन अविश्वसनीय बच्चों को यह दिखाने का मौका दिया जाता है कि कैसे आपको हीरो बनना है! क्या तुम साथ हो? रॉबर्ट रोड्रिग्ज द्वारा निर्देशित वी कैन बी हीरोज अब वैश्विक स्तर पर इस क्रिसमस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related