HomeबॉलीवुडBigg Boss 14 : राखी सावंत के बार-बार पोक करने से टूटी...

Bigg Boss 14 : राखी सावंत के बार-बार पोक करने से टूटी जैस्मिन भसीन की हिम्मत, बोलीं- ‘मैं यहां पागल हो गई हूं अब मुझसे नहीं हो रहा’

Date:

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ की मज़बूत दावेदार मानी जा रहीं जैस्मिन भसीन की हिम्मत अब टूटती नज़र आ रही है। बीते हफ्त राखी सावंत के साथ हुए झगड़े के बाद से जैस्मिन काफी डिस्टर्ब हैं। उसके बाद वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान ख़ान ने भी उनकी क्लास लगा दी जिसके बाद से जैस्मिन काफी परेशान नज़र आ रही हैं

5 जनवरी के एपिसोड में राखी, अर्शी और सोनाली फोगाट की वजह से जैस्मिन फिर परेशान दिखीं और बुरी तरह रोईं। उन्होंने अली से कहा कि उनसे अब नहीं हो रहा,उनसे अब नहीं खेला जा रहा है। जिसके बाद अली ने उन्हें समझाया और बिग बॉस से डिमांड की कि जैस्मिन को कनफेशन रूम में बुलाएं।

बीते एपिसोड में दिखाया कि, जैस्मिन भसीन की तबीयत खराब होती है और वो सोने की कोशिश करती हैं। लेकिन राखी, अर्शी और सोनाली वहां लगातार बातें करते रहते हैं जिसकी वजह से जैस्मिन सो नहीं पातीं और बेडरूम से बाहर आकर बुरी तरह रोने लगती हैं।

जैस्मिन, अली से कहती हैं, ‘मैं थक चुकी हूं अब यहां के लोगों से.. पागल हो गई हूं मैं यहां.. क्या करूं मैं’। अपनी दोस्त को टूटता देख अली उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैस्मिन ख़ुद को नहीं संभाल पाती हैं। जैस्मिन की बातें सुनकर अली कहते हैं, ‘अगर तुझसे नहीं होगा तो अपन चल देंगे बाहर निकल जाएंगे, लेकिन वो गेम का प्रेशर न ले’। इसके बाद अली जैस्मिन को कनफेशन रूम में बुलाने की रिक्वेस्ट करते हैं और कहते हैं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो न वो सोएंगे न घर में किसी और को सोने देंगे।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मज़ाक मज़ाक में जैस्मिन ने राखी के सिर पर बतख़ की खोपड़ी पहना दी थी जिसके बाद राखी की नाक में चोट लग गई थी। इस वाकया के बाद जैस्मिन ने राखी का बहुत मज़ाक उड़ाया था कि वो ड्राम कर रही हैं। इसी वजह से सलमान ने जैस्मिन की फटकार लगाई थी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related